
नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- द्वारका थाने की पुलिस टीम ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और प्रोफेशनल प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ऑपरेशन मिलाप के तहत ऑटिज़्म से पीड़ित 49 वर्षीय व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि परिवार की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने दिन-रात अथक प्रयास करते हुए पूरे इलाके में सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और आख़िरकार सेक्टर-6 मार्केट, द्वारका से लापता व्यक्ति को ढूंढ निकाला।
पुलिस की कार्यवाही
लापता तरुण सोनी को सुरक्षित पाकर उनके माता-पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन इस बार ये आंसू राहत और कृतज्ञता के थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया, जिससे पूरे परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।
द्वारका पुलिस का यह कार्य यह दर्शाता है कि वे केवल कानून के रखवाले नहीं, बल्कि समाज के संवेदनशील प्रहरी भी हैं। ऑपरेशन मिलाप जैसे अभियानों के ज़रिए पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश करती है।





More Stories
अवैध शराब की तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी जब्त
ढाई माह की बच्ची अपहरण के कुछ घंटों में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
कश्मीरी गेट में कैश लूट के दौरान कारोबारी की हत्या का खुलासा, चचेरा भाई समेत तीन गिरफ्तार
दहेज संबंधी मामले में सुनवाई से बच रहे एक घोषित अपराधी गिरफ्तार
अवैध शराब की अंतरराज्यीय तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा