ऑपरेशन मिलाप: लापता ऑटिज़्म पीड़ित व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऑपरेशन मिलाप: लापता ऑटिज़्म पीड़ित व्यक्ति को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया

-CCTV विश्लेषण से लापता 49 वर्षीय तरुण सोनी को खोजकर परिजनों को सौंपा

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  द्वारका थाने की पुलिस टीम ने एक बार फिर मानवीय संवेदनशीलता और प्रोफेशनल प्रतिबद्धता का परिचय देते हुए ऑपरेशन मिलाप के तहत ऑटिज़्म से पीड़ित 49 वर्षीय व्यक्ति को सकुशल उसके परिजनों से मिलवाया।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह ने मामले के संदर्भ में बताया कि परिवार की शिकायत मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने दिन-रात अथक प्रयास करते हुए पूरे इलाके में सैकड़ों CCTV फुटेज खंगाले और आख़िरकार सेक्टर-6 मार्केट, द्वारका से लापता व्यक्ति को ढूंढ निकाला।

पुलिस की कार्यवाही
लापता तरुण सोनी को सुरक्षित पाकर उनके माता-पिता की आंखों में आंसू थे, लेकिन इस बार ये आंसू राहत और कृतज्ञता के थे। पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रूप से उनके परिजनों को सौंप दिया, जिससे पूरे परिवार के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

द्वारका पुलिस का यह कार्य यह दर्शाता है कि वे केवल कानून के रखवाले नहीं, बल्कि समाज के संवेदनशील प्रहरी भी हैं। ऑपरेशन मिलाप जैसे अभियानों के ज़रिए पुलिस न सिर्फ कानून व्यवस्था बनाए रखती है, बल्कि मानवता की मिसाल भी पेश करती है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox