एसआईटी देह व्यापार केस में फंसाने धमकी देकर महिलाओं से ले रही बयान, जेडीएस का आरोप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एसआईटी देह व्यापार केस में फंसाने धमकी देकर महिलाओं से ले रही बयान, जेडीएस का आरोप

-प्रज्वल रेवन्ना केस में आया नया मोड़..!, एनसीडब्ल्यू ने एक महिला की शिकायत का किया था खुलासा

बेंगलुरू/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- पश्चिमी बंगाल के बाद अब बेंगलुरू में भी शिकायतकर्ता महिलाएं अपने बयान से पलटती नजर आ रही है। लेकिन जेडीएस नेता ने एसआईटी की जांच पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि एसआईटी पीड़ित महिलाओं को देह व्यापार केस में फंसाने की धमकी देकर जबरदस्ती बयान ले रही है। वही एनसीडब्ल्यू को भी एक महिला ने इसी तरह की शिकायत दी है जिसका एनसीडब्ल्यू ने खुलासा किया है। इन घटनाओं को देखते हुए प्रज्वल रेवन्ना मामले में एक नया मोड़ आता दिख रहा है।
         राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने कर्नाटक के जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े यौन उत्पीड़न वीडियो मामले में गुरुवार को कहा कि इस मामले में शिकायतकर्ताओं में से एक महिला ने दावा किया है कि खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले लोगों के एक समूह ने उसे उत्पीड़न की धमकी देकर झूठी शिकायत दर्ज करने के लिए मजबूर किया था।

एचडी कुमारस्वामी ने एसआईटी पर लगाया आरोप
एनसीडब्ल्यू के आरोपों से संकेत लेते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस के प्रदेश अध्यक्ष एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार रात विशेष जांच दल (एसआईटी) पर आरोप लगाया कि इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने झूठे बयान देने के लिए पीड़िताओं को देहव्यापार में फंसाने की धमकी दी है।
         जेडीएस नेता ने दावा किया कि एसआईटी अधिकारी पीड़िताओं को धमकी दे रहे हैं कि अगर वे कांग्रेस सरकार के पक्ष में बयान नहीं देते हैं तो उन पर देहव्यापार का आरोप लगाया जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox