
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकार्यताओं ने सोमवार को विभिन्न कॉलेज कैंपस में सदस्यता अभियान चलाया। इस क्रम में द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय एवं कन्या महाविद्यालय सेक्टर 14 में सदस्यता फॉर्म भरकर छात्रों ने एबीवीपी की सदस्यता प्राप्त की। इस वर्ष जिला सदस्यता प्रमुख लोकेश को नियुक्त किया गया है और हर कैंपस में पहुंचकर ज्यादा से ज्यादा सदस्य बनाने पर जोर है। इस वर्ष सदस्यता अभियान ऑफलाइन व ऑनलाइन दोनो तरीके से चल रहा है।

द्रोणाचार्य कॉलेज में लोकेश, नगर मंत्री योगेश, हिमांशु राजपूत के नेतृत्व में सदस्यता अभियान जारी है साथ ही अंजली, वर्षा, प्रियंका ने अभियान चलाया। एबीवीपी नेता आशीष राजपूत ने बताया कि एबीवीपी राष्ट्रहित और छात्रहित के साथ कार्य करने वाला एकमात्र छात्र संगठन है और इसलिए एबीवीपी से जुड़ने के लिए काफी संख्या में छात्र इच्छुक हैं।एबीवीपी जहाँ आंदोलन के माध्यम से समय समय पर छात्रों के हित मे कार्य करता है साथ ही रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं के समग्र विकास के लिए भी कार्य करता है। नेतृत्व की भावना का विकास करने के साथ साथ समाज से जुड़ने का कौशक कार्यकर्ताओं के अंदर तैयार किया जाता है जिससे छात्र हर क्षेत्र में जाकर राष्ट्र के लिए कार्य कर सकें। इस वर्ष एबीवीपी गुरुग्राम ने पन्द्रह हजार का लक्ष्य रखा है जिसके लिए हर कॉलेज कैंपस तक एबीवीपी पहुँचेगी।





More Stories
दिल्ली में उत्तम नगर की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग, कई वाहन जलकर राख
मुख्यमंत्री धामी ने की २ महत्वपूर्ण घोषणाएं : तहसील, जिला एवं प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त पत्रकारों की संख्या बढ़ाई जाएगी, पत्रकार पेंशन की राशि में भी होगी वृद्धि
धनतेरस पर सोने-चांदी की चमक, हल्के वजन में भारी डिजाइन का क्रेज; ज्वेलर्स ने की खास तैयारी
दीवाली पर अतिक्रमण की चपेट नजफगढ़ बाजार, एमसीडी और दिल्ली पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल
दिल्ली में हर महीने क्यों ढह रहीं इमारतें? चावड़ी बाजार हादसे के बाद कांग्रेस ने भाजपा सरकार को घेरा
नजफगढ़ में PNB और SBI का वित्तीय जागरूकता शिविर आयोजित, लोगों ने लिया लाभ