नई दिल्ली/- हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव के बीच दुष्कर्म और हत्या में सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की पैरोल मिल गई है। राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। इससे पहले वह 17 जून को भी 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा आश्रम आया था। पैरोल समाप्ति के बाद उसे 18 जुलाई को सुनारिया जेल भेजा गया था।
इसके बाद डेरा प्रमुख ने फिर से 40 दिन की पैरोल मांगी थी। बागपत पुलिस प्रशासन ने राम रहीम के बरनावा आश्रम में रहने पर कोई आपत्ति नहीं जताते हुए रिपोर्ट भेजी, जिसके आधार पर उसकी 40 दिन की पैरोल मंजूर हो गई। हरियाणा के आदमपुर उपचुनाव के बीच पैरोल मिलने को लेकर विपक्ष सवाल उठा रहा है।
डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा के संस्थापक शाह मस्ताना महाराज का 6 नवंबर को जन्मोत्सव पर बड़ा कार्यक्रम होगा। गुरमीत सिंह बरनावा आश्रम में आने पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। आश्रम में भीड़ जुटने नहीं दी जाएगी।


More Stories
पश्चिम एशिया संकट की गूंज से दलाल स्ट्रीट में हड़कंप
पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव: भारत ने कनाडा से की चर्चा
अमित शाह ने तुष्टिकरण और कर्ज को लेकर राज्य सरकार पर साधा निशाना
पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव पर प्रधानमंत्री की अपील
एक ही दिन चार शहरों में बीआरजी धावकों की दमदार मौजूदगी
दिल्ली में करण औजला के संगीत कार्यक्रम के दौरान हंगामा