-कीनिया का रहने वाला है आरोपी, नैरोबी से दोहा के रास्ते आया है दिल्ली
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक बार फिर कस्टम विभाग ने एक विदेशी नागरिक को भारी मात्रा में हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ड्रग स्मग्लर के कब्जे से 18 किलो हेरोइन बरामद की है। ड्रग स्मग्लर कीनियाई नागरिक है और वह नैरोबी से दोहा होते हुए दिल्ली पहुंचा है। उसकी दो ट्रॉली बैग से हेरोइन के पैकेट बरामद हुए हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
कस्टम अधिकारी ने बताया कि आरोपी आज सुबह दोहा के रास्ते नैरोबी से दिल्ली पहुंचा। टर्मिनल 3 पर इमिग्रेशन क्लियरेंस के बाद ग्रीन चैनल को पार करने के दौरान तैनात कस्टम की टीम ने रैंडम चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उसे रोका गया और उसकी दो ट्रॉली बैग की तालाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुछ भी नहीं मिला, लेकिन खाली ट्रॉली बैग का वजन सामान्य से अधिक लगा। शक होने पर जब जांच की गई तो ट्रॉली बैग का बॉटम अधिक मोटा दिखा। इसके बाद टीम ने उसमें अंदर से लगाए गए फॉल्स बॉटम को निकाला। जिसमें प्लास्टिक के पैकेट मिले। इन पैकेट्स में व्हाइट पाउडर भरे हुए थे। जांच करने पर ये व्हाइट पाउडर हेरोइन निकली। जिसे कस्टम विभाग ने जब्त कर आरोपी को एनडीपीएस व कस्टम एक्ट तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। अफसर देश के भीतर उसके नेटवर्क का सुराग लगाने में जुटे हैं।


More Stories
नजफगढ़ में अवैध रूप से चल रहे गन्ने के कोल्हू, प्रशासन और नगर निगम पर उठे सवाल
नंदू गैंग से जुड़े दो शातिर अपराधी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
राष्ट्रीय मैराथन मंच पर बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप की दमदार मौजूदगी
पांदा जागीर, देवास से उठी कबीर वाणी की वैश्विक प्रतिध्वनि
मजलिस पार्क में आग पर काबू पाने के दौरान सिलेंडर फटा
टैरिफ तनातनी का असर: भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता नई तारीख तक स्थगित