ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 14, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ऋषिकेश में फर्जी इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

-गिरफ्तार आरोपियों में एक दिल्ली के नजफगढ़ का, एक हरियाणा के फरीदाबाद का और एक ऋषिकेश निवासी, -आरोपियों से फर्जी सर्च वारंट व फर्जी आईकार्ड भी बरामद, दो अन्य की तलाश जारी

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ऋषिकेश/शिव कुमार यादव/- लोगों को ठगने के लिए ठग कई तरह के हथकंडे अपनाते है। लेकिन कई बार वही ठग स्वयं अपने बुने जाल में ही फंस जाते है। ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश से सामने आया है जिसमें 5 ठग आयकर अधिकारी बनकर एक घर में घुस जाते हैं और जब रूपया व जेवरात लेकर फरार होने की कोशिश करते है तो लोगों द्वारा 3 बदमाशों को पकड़ लिया जाता है। दो बदमाश जिनमें एक महिला भी शामिल है भागने में कामयाब हो जाते हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गये आरोपियों में एक दिल्ली के नजफगढ़ का, एक हरियाणा के फरीदाबाद का और तीसरा अपराधी ऋषिकेश का ही है। पुलिस ने आरोपियों से फर्जी सर्च वारंट व फर्जी आईकार्ड बरामद किये है।

पुलिस के अनुसार कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता संदीप पुत्र राम सिंह निवासी बाल्मीकि नगर ऋषिकेश के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि “सुबह 4ः30 बजे मेरे घर कुछ लोग इनकम टैक्स अधिकारी बनकर आए और कहा कि तुम्हारे घर पर नकदी तथा ज्वेलरी है।इन सब बातों को सुनकर में भयभीत हो गया, तथा दरवाजा खोल दिया।वह सभी लोग घर में घुस गए। वह पांच व्यक्ति थे, जिनमें एक महिला भी थी। इन सभी ने मेरे घर को खंगालना शुरू किया और घर से नगद रुपया तथा ज्वेलरी लेकर जाने लगे।

जब मैंने कहा कि मैं भी आपके साथ चलूंगा तो सभी मना करने लगे और कहने लगे कि आप सुबह 10ः00 बजे हमारे आईडीपीएल स्थित इनकम टैक्स ऑफिस में आना। (IDPL कैनाल गेट पर इनकम टैक्स का ऑफिस है) तब मुझे इनपर शक हुआ, रोका तो यह लोग गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देकर नगदी वे ज्वेलरी ले कर जाने लगे। मोहल्ले के लोग हल्ला सुनकर इकट्ठा हो गए। तब इनमें से एक आदमी रुपए तथा ज्वेलरी का बैग लेकर भाग गया तथा अन्य साथी भागने लगे तो मोहल्ले के लोगों ने 3 लोगों को पकड़ कर पुलिस को सूचना दी तथा तीनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। एक महिला व एक आदमी रुपया तथा ज्वेलरी लेकर फरार हो गया है। वह लोग मेरी पत्नी का मोबाइल भी अपने साथ ले गए हैं।”.

शिकायतकर्ता संदीप की शिकायत पर तत्काल संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को दी गई जिस पर पुलिस उप-महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा फरार हुए अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी कर माल की बरामदगी करने हेतु आदेश/निर्देश दिए गए। जिस पर पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के द्वारा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश व एसओजी देहात प्रभारी के निर्देशन में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी हेतु टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। मामले में और भी गिरफ़्तारी हो सकती है. ऋषिकेश पुलिस इनके आपराधिक इतिहास की जानकारी भी जुटा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता इस प्रकार हैं-

1- नवदीप सिंह पुत्र स्वर्गीय करतार सिंह निवासी 824 गांधी कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा।

2- महेंद्र पुत्र देवानंद निवासी मकान नंबर 161 कृष्णा एनक्लेव डिचाऊ कलां नजफगढ़, दिल्ली-43

3- सुमित कुमार पुत्र विशंभरदत्त केशव निवासी गली नंबर 27, नजदीक हुंडई शोरूम, अमित ग्राम, गुमानीवाला श्यामपुर, ऋषिकेश।

बरामदगी इनके पास हुई है-

1- फर्जी सर्च वारंट

2- फर्जी आईकार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox