प्रियंका सिंह/- जहां एक 19 वर्षीय एएनएम छात्रा के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किया गया। घटना के समय पीड़िता घर में अकेली थी। आरोपी ने पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता ने बताया कि घटना 9 मार्च को हुई थी, जब पड़ोस का ही राजू पुत्र आशाराम बाथम उसके घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता के साथ मारपीट कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने मामले में नामजद राजू पुत्र आशाराम बाथम के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट, जान से मारने की धमकी आदि संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी ड्राइवरी का काम करता है।
मामले में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह का कहना है कि छात्रा की शिकायत का रिपोर्ट दर्ज की गई है। मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने को दबिशें जारी हैं।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण