तेहरान/- ईरान में हिजाब के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन अब और उग्र रूप लेता जा रहा है। ईरान में सरकार की सख्ती के बावजूद लोग अलग-अलग तरीके से अपना विरोध प्रदर्शित कर रहे हैं। इसी बीच हाल के दिनों में सोशल मीडिया में कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। अलग-अलग जगहों पर ईरानियों के द्वारा मौलवियों की पगड़ी उतारने के कई वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। जिससे अब यह विरोध और भी उग्र रूप ले रहा है।
आपको बता दें कि 17 सितंबर को 22 वर्षीय महसा अमिनी की हिरासत में मौत के बाद ईरान में हिजाब के खिलाफ आंदोलन उग्र हो गया। ईरान में जारी सख्त हिजाब नियमों के उल्लंघन के आरोप में वहां की नैतिकता पुलिस ने अमिनी को हिरासत में लिया था।

एक वायरल वीडियो में एक महिला सड़क पर चलते हुए एक मौलवी के पास जाती है और उसकी पगड़ी उतार फेंकती है। एक अन्य वीडियो में बस स्टॉप पर वहां से गुजरते युवक के द्वारा एक मौलवी की पगड़ी को फेंक दिया गया।
अमिनी की हिरासत में मौत के बाद 1979 से देश को चलाने वाले मौलवी जनता के आक्रोश का सामना कर रहे हैं। मौलवी शासकों ने कहा कि चल रहे विरोध प्रदर्शन इस्लामिक रिपब्लिक की सुरक्षा को खतरे में डाल रहे हैं।
इस बीच जैसे ही ईरान के सख्त ड्रेस कोड के खिलाफ प्रदर्शन सातवें सप्ताह में प्रवेश कर गया सुरक्षा बलों ने गोलियां चला दीं। उन्होंने उन छात्रों पर हमला किया जिन्होंने रिवोल्यूशनरी गार्ड्स और राष्ट्रपति की चेतावनी के अल्टीमेटम का उल्लंघन किया था।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई