ईडी के छापे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश- मंत्री आतिशी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईडी के छापे अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश- मंत्री आतिशी

-’पीएम जानते हैं कि उन्हें अगर कोई चुनौती दे सकता है तो वो हैं केजरीवाल’,

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की आप सरकार में मंत्री आतिशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ईडी के छापे सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक साजिश के तहत डाले जा रहे हैं।  समन का जवाब नहीं देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी की शिकायत पर राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होने पर दिल्ली की मंत्री आतिशी ने कहा, ’भाजपा और पीएम मोदी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं। अब उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि बिना किसी मामले या ईसीआईआर के छापे मारे जा रहे हैं। क्या यह प्रमुख जांच एजेंसी है? आज, ईडी का इस्तेमाल केवल उनके (भाजपा) राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को खत्म करने के लिए किया जा रहा है और अरविंद केजरीवाल इस सूची में नंबर एक पर हैं। पीएम मोदी जानते हैं कि अगर कोई नेता है जो उन्हें चुनौती दे सकता है और उनके खिलाफ आवाज उठा सकता है, तो वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं।

इस दौरान आतिशी ने कहा कि ईडी ने कल अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव के घर 16 घंटे तक छापेमारी की। उन्होंने कहा कि 16 घंटे की छापेमारी के बाद ईडी ने मुख्यमंत्री के निजी सचिव के दो जीमेल अकाउंट डाउनलोड कर लिये। फिर उन्होंने सीएम के निजी सचिव और उनके परिवार के तीन मोबाइल फोन ले लिए। ये था 16 घंटे का ईडी का छापा। 16 घंटे में ईडी को छापेमारी में क्या मिला। ईडी ने केस तक नहीं बताया। ईडी ने सारे दिखावे खत्म कर दिए हैं और अपना असली रूप सामने रख दिया है कि जो छापे पड़ रहे हैं और जो समन आ रहे वो सिर्फ और सिर्फ एक बाद दिखाती है कि ये अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साजिश है। केजरीवाल छापेमारी से नहीं डरेंगे। यह दिल्ली सीएम के खिलाफ साजिश है।

सुबूत मिटाने के लिए ईडी ने सीसीटीवी फुटेज से ऑडियो हटायाः आतिशी
इससे पहले आतिशी ने मंगलवार को भी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। इस दौरान उन्होंने तथाकथित आबकारी घोटाले के मामले में ईडी पर सुबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी फुटेज से ऑडियो हटाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बिना ऑडियो के गवाहों के बयान सही व गलत होने के साथ-साथ उनकी गवाही से मेल खाने पर सवाल उठेगा। दरअसल ईडी की पूरी जांच ही फर्जी है। ईडी जांच नहीं कर रही है, बल्कि उसकी जांच में ही घोटाला है।
         पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आतिशी ने कहा कि सोमवार शाम उनकी ओर से मंगलवार सुबह ईडी को एक्सपोज करने का खुलासा करने का ऐलान करने से इसके अधिकारी परेशान थे। इस कारण उन्होंने आम आदमी पार्टी को डराने और चुप कराने के लिए मंगलवार सुबह सात बजे से ही पार्टी से जुड़े लोगों के घर में छापे मारने शुरू कर दिए। दरअसल भाजपा शासित केंद्र सरकार की एजेंसी ईडी आम आदमी पार्टी को डराने, धमकाने और दबाने की कोशिश कर रही है।
          उन्होंने कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर कभी किसी नेता के घर पर छापा पड़ता है, कभी किसी नेता को समन आता है तो कभी किसी को गिरफ्तार किया जाता है, लेकिन इस दो साल की जांच में ईडी को अभी तक कोई भी सुबूत नहीं मिला है। आतिशी ने कहा कि सभी बयान फर्जी हैं। ईडी ने सारे बयान में फर्जीवाड़ा किया हुआ है। ईडी के बयान लेने के बाद कई गवाह सामने आए और उन्होंने कहा कि उनसे बयान दबावपूर्वक लिया गया है। इनमें से एक गवाह ने तो यहां तक कहा कि ईडी ने बयान लेने के लिए उनके कान पर इतने जोर से थप्पड़ मारा कि कनपटी फट गई।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox