ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन दाखिले के लिए कमेटी गठित करे उपराज्यपाल- पंचायत संघ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन दाखिले के लिए कमेटी गठित करे उपराज्यपाल- पंचायत संघ

-पंचायत संघ ने दिल्ली सरकार पर गरीबों के बच्चों के दाखिले पर राजनीति का आरोप लगाया-गांवों के बच्चों को उनकी भूमि पर बने स्कूलों में सो फीसद दाखिल हो। थान सिंह यादव

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली पंचायत संघ ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में दाखिले की प्रक्रिया को लटकाने पर दिल्ली सरकार की साजिश बताते हुए उपराज्यपाल से ईडब्ल्यूएस कोटे के ऑनलाइन दाखिले के लिए कमेटी गठित करने की मांग की है।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने दिल्ली सरकार पर गरीबों के बच्चों के दाखिले को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर उपराज्यपाल से मांग की कि चुनाव को देखते हुए ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया को स्कूल प्रशासन अभिभावकों के सामने ड्रा करके कराएं। क्योंकि दिल्ली देहात के गांवों, अनधिकृत कॉलोनी के गरीब बच्चों के ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन दाखिले की प्रक्रिया को लेकर दिल्ली सरकार साजिश कर रही है। क्योंकि 1 अप्रैल से स्कूलों में नया सत्र शुरू हो जाएगा। और अभी तक दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है।
वहीं दूसरी ओर दिल्ली में लोकसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसलिए ऑनलाइन ईडब्ल्यूएस सेंट्रलाइज्ड दाखिले की प्रक्रिया को लेकर उपराज्यपाल एक कमेटी गठित करें। जिसमें दिल्ली 360 गांवों की दिल्ली पंचायत संघ व अभिभावक संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल करें। पंचायत संघ सह प्रमुख सुनील शर्मा व पंच प्रमुख अधिवक्ता यमन यादव ने कहा की ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन ड्रा में धांधली रोकने के लिए दाखिले की प्रक्रिया को स्कूलों में अभिभावकों के सामने कराएं।ओर स्कूलों के नजदीक रहने वालों गरीब छात्रों व जिस गांव की जमीन पर स्कूल है उनके बच्चों व नजदीक के गांवों ओर गरीबों के बच्चों को सो फीसद आरक्षित कर दाखिला करें।
पंचायत संघ प्रमुख थान सिंह यादव ने कहा की जहां समय-समय पर मुख्यमंत्री केजरीवाल ईवीएम पर विरोध दर्ज कराते है। तो उनके द्वारा ईडब्ल्यूएस ऑनलाइन दाखिले को सही नहीं माना जा सकता। इसकी जांच होनी चाहिए। अगर दिल्ली सरकार इस पर ईमानदारी से काम नहीं करेगी तो आगामी चुनावो में विरोध दर्ज करायेंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox