इस देश से शुरू हुआ मलेरिया का मेगा टीकाकरण अभियान, कम होगा मौतों का आंकड़ा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इस देश से शुरू हुआ मलेरिया का मेगा टीकाकरण अभियान, कम होगा मौतों का आंकड़ा

मानसी शर्मा /-  हर साल मलेरिया से पूरी दुनिया में लाखों लोगों की जान जाती है। इसमें सबसे ज्यादा बच्चों की जान जाती है। मलेरिया का सबसे ज्यादा प्रकोप अफ्रीकी देशों में है। वहीं अब अफ्रीका के एक देश में लोगों को  मलेरिया से बचाने के लिए बड़े अभियान की शुरुआत की गई है जिससे इस बीमारी से हो रहे मौतों के आंकड़ों को कम किया जा सके। अफ्रीकी देश कैमरून में मलेरिया से लोगों को बचाने के लिए रूटीन टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है। मलेरिया टीकाकरण अभियान की शुरुआत कैमरून के याउंडे शहर से की गई है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन  के अनुसार, अफ्रीका में हर साल मलेरिया से 6लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। इनमें से 80फीसद से ज्‍यादा शिकार 5साल से कम उम्र के बच्‍चे होते हैं।

कैमरून में मुफ्त मुहैया कराया जाता टीका

कैमरून 6महीने के शिशुओं को RTSS का टीका मुफ्त में मुहैया कराता है, ताकि उसे बचाया जा सके। मलेरिया रोधी टीके की शुरुआत ऐसे समय में की गई है, जब केन्‍या, घना और मलावी में इसका पायलट कैंपेन सफल रहा है। UNICEF  के अनुसार, टीका लेने से मलेरिया से होने वाली मौतों में 13 फीसद तक की गिरावट दर्ज की गई है। दरअसल, मलेरिया के मरीजों को टीके की चार डोज लेना जरूरी होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि मलेरिया रोधी टीका अन्‍य रूटीन टीकों के समय ही बच्‍चों को दिया जाना चाहिए, ताकि लोगों को आसानी हो।

भारत में आई मामलों में गिरावट

वहीं भारत की बात करें तो WHO की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में भारत में मलेरिया के मामलों और मौतों में गिरावट दर्ज की गई है। साल 2022 में भारत में मलेरिया के तकरीबन 33 लाख मामले सामने आए थे। वहीं, 5 हजार लोगों की मलेरिया के कारण मृत्यु हो गई थी। ये साल 2021 की तुलना में 30 और 34 प्रतिशत कम था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox