इन पांच राशियों पर मेहरबान होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन पांच राशियों पर मेहरबान होगा साल का पहला सूर्य ग्रहण

-इन 5 राशियों के जीवन में खोलेगा तरक्‍की के द्वार, साल भर कमाएंगे बेशुमार धन दौलत

नई दिल्ली/ग्रह-नक्षत्र/अनीशा चौहान/- अबकी बार साल का पहला सूर्य ग्रहण बेहद शुभ संयोग में लगने जा रहा है। मीन राशि में सूर्य और गुरु की सबसे शुभ युति बनी हुई है। सूर्य और गुरु की यह शुभ युति सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव को कम करके मेष और सिंह सहित 5 राशियों के लिए सूर्य ग्रहण को भाग्‍यशाली बना रही है। 50 साल के बाद लगने वाले सबसे लंबे सूर्य ग्रहण के प्रभाव से इन राशियों के जीवन में तरक्‍की के द्वार खुलेंगे और आप पूरे साल खूब कमाई करेंगे। मीन राशि में लगने वाला सूर्य ग्रहण किन-किन राशियों के लिए शुभ होगा, आइए जानते हैं विस्‍तार से।
 साल का पहला सूर्य ग्रहण सोमवती अमावस्‍या के बेहद शुभ संयोग में लगने जा रहा है। हालांकि भारत में यह नहीं देखा जा सकेगा, लेकिन सभी राशियों को सूर्य ग्रहण के शुभ और अशुभ प्रभाव का सामना करना पड़ेगा। हम आपको बता रहे हैं उन 5 राशियों के बारे में जो सूर्य ग्रहण के प्रभाव से अपने जीवन में तरक्‍की करेंगी और चारों तरफ से सफलता प्राप्‍त करेंगी। मेष और सिंह सहित 5 राशियों के लिए यह सूर्य ग्रहण करियर और कारोबार में अप्रत्‍याशित उन्‍नति देने वाला माना जा रहा है। आइए देखते हैं कौन-कौन सी हैं ये 5 राशियां।

मेष राशिः पद प्रतिष्‍ठा में वृद्धि के योग
मेष राशि के लोगों के लिए सूर्य ग्रहण उनके जीवन में तरक्‍की और उन्‍नति के द्वार खोलने वाला माना जा रहा है। आपको आने वाले समय में शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में सफलता मिलेगी। आप कारोबार में विरोधियों से आगे निकल जाएंगे। आपके मन में सकारात्‍मक विचार बढ़ेंगे और आपकी सेहत भी इस वक्‍त बहुत अच्‍छी रहेगी। आपके लिए पद प्रतिष्‍ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन राशिः नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं
मिथुन राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण बहुत ही प्रभावशाली माना जा रहा है और आपको करियर और कारोबार में जबर्दस्‍त सफलता हासिल होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके लिए नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। अगर आप कोई नया बिजनस आरंभ करने की प्‍लानिंग काफी समय से कर रहे हैं तो आज कर सकते हैं। आपको निवेश में लाभ होगा। आपकी सेहत भी इस बीच बहुत शानदार होगी।

सिंह राशिः  नौकरी और कारोबार में सफलता के योग
सिंह राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण आपके जीवन में बहुत ही सुखद परिणाम लेकर आने वाला माना जा रहा है। आपको कार्यक्षेत्र में सम्‍मान मिलेगा। आपके काम की सराहना की जाएगी और आपको कहीं से इस बीच रुका पैसा मिल सकता है। आपकी आय में जबर्दस्‍त इजाफा होगा और आपके लिए नौकरी और कारोबार में सफलता के योग बन रहे हैं।

कन्‍या राशिः नए वाहन और मकान की डील करेंगे
कन्‍या राशि के लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण आर्थिक स्थिति में सुधार करने वाला माना जा रहा है। इस वक्‍त मेहनत करने वालों को मनचाही सफलता हासिल होगी और आपके परिवार में सुख समृद्धि बढ़ेगी। आप इस बीच किसी नए वाहन और मकान की डील भी कर सकते हैं। आपके दांपत्‍य जीवन में सुख की वृद्धि होगी। आपको शुभ परिणाम मिलेंगे और आपका समय परिवार के लोगों के साथ सुख के माहौल में बीतेगा।

धनु राशिः जीवन में तरक्‍की के द्वार खुलेंगे
धनु राशि वालों के जीवन में सूर्य ग्रहण बहुत ही खास माना जा रहा है। आपका परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा समय कटेगा और आपके जीवन में तरक्‍की के द्वार खुलेंगे। सूर्य ग्रहण के बाद मां भगवती के आशीर्वाद से आपके घर कर सुख संपत्ति में वृद्धि होगी। व्‍यापार में आपको लाभ होगा और आपको अचानक से रुका हुआ पैसा मिलने से आपकी कई योजनाएं पूर्ण होंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox