इन गर्मियों बच्चों के लिए तैयार करें यह लाजवाब रोज, पाइनएप्पल, केसर लस्सी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 16, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इन गर्मियों बच्चों के लिए तैयार करें यह लाजवाब रोज, पाइनएप्पल, केसर लस्सी

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़/ नई दिल्ली/ मानसी शर्मा – इतनी बढ़ती गर्मी में आम आदमी की हालत खराब हो रही है। गर्मी के मौसम में ठंडी मलाईदार लस्‍सी मिल जाए तो इससे अच्छा किया है भला। यह सेहत भी बनाती है और स्‍वाद में भी जबरदस्‍त होती है। आमतौर पर दही से तैयार लस्सी या दही से बनी ड्रिंग्स को काफी पसंद किया जाता है। इसे बनाना भी आसान होता है और हर उम्र के लोगों को ये पसंद आती है। कई घरों में गर्मी आते ही रोज लस्‍सी बनाने और पीने का चलन है।  यहां हम आपको ऐसी तीन लस्‍सी की रेसिपीज बताने जा रहे। ऐसे में अगर आप भी लस्‍सी के शौकीन हैं और एक्‍सपेरिमेंट करना पसंद करते हैं तो इन 3 तरह की लस्सी को जरूर घर पर ट्राई कर सकते है।

रोज़ लस्सी- गुलाब का फ्लेवर लस्सी बनाने के लिए 1 कप दही, 1/4 कप ठंडा पानी, 2 चम्मच रोज़ सिरप और चुटकी भर इलाइची पाउडर लें और सभी चीज़ों को एक ब्लेंडिंग जार में डाल कर अच्छे से ब्लेंड कर लें। फिर अब ग्‍लास में इसे सर्व करें। आप चाहे तो थोड़ा सा रोज़ सिरप उपर से डाल सकते हैं।

पाइन ऐपल लस्सी- इसे बनाने के लिए 1 कप दही, 1/2 कप कटे हुए पाइनऐपल, 1/4 इंच का अदरक का टुकड़ा, 2-3 चम्मच चीनी, चुटकी भर इलाइची पाउडर और चुटकी भर काला नमक लें। अब आप इन सभी चीजों को मिक्‍सी में अच्‍छी तरह से ब्‍लेंड करें। पाइन ऐपल लस्सी बनकर तैयार है।

केसर लस्सी- इसे बनाने के लिए आप को 1 कप दही, 1/4 कप केसर का पानी, 2 चम्मच चीनी, और चुटकी भर इलाइची पाउडर लेना है। सबसे पहले आप गुनगुने पानी में केसर को मिलाकर उसे थोड़ी देर के लिए रख दें। फिर अब एक मिक्सिंग जार में बाकी सभी इंग्रीडिएंट्स मिलाएं और ब्लेंड कर दें। आखिरी में इसमें बर्फ डाले। आपकी लस्सी तैयार है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox