इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अनिकेत व दीपिका ने कराटें में जीते गोल्ड व अन्य पदक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अनिकेत व दीपिका ने कराटें में जीते गोल्ड व अन्य पदक

-लॉसवेगस में अमेरिका ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में किया देश का नाम रोशन
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- लॉसवेगस में आयोजित अमेरिका ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भारत से कराटे इंडिया ऑर्गेंनाइजेशन के खिलाड़ियों ने भी इस चैंपियनशिप में भाग लिया। चैंपियनशिप में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारी अनिकेत गुप्ता व दीपिका धीमान ने गोल्ड मेडल सहित कुल पांच पदक जीते। जबकि सुप्रिया जाटव व भुवनेश्वरी जाधव ने भी गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
                 इस संबंध में जानकारी देते हुए कीओ की कोच कीर्थन कोंडरू ने बताया कि 14 से 17 अप्रैल को अमेरिका के लासवेगस शहर में अमेरिका 2022 ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें कई देशों के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लिया था। भारत से भी कराटे इंडिया ऑर्गेंनाइजेशन के तहत पांच खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गां में भाग लिया था। जिसमें इन्कम टैक्स के अधिकारी अनिकेत गुप्ता ने एक गोल्ड व एक ब्रांज मेडल तथा दीपिका धीमान ने एक गोल्ड, एक सिल्वर व एक ब्रांज मेडल जीता है। इसके साथ ही खिलाड़ी सुप्रिया जाटव ने एक गोल्ड व एक ब्रांज व भुवनेश्वरी जाधव ने एक सिल्वर व एक ब्रांज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। खिलाड़ियों ने चैंपियनशिप में मिक्स काटा, इलाईट टीम कुमाईट तथा इलाईट कुमाईट में पदक जीते है। यहां सबसे विशेष बात यह है कि अनिकेत गुप्ता व दीपिका धीमान इन्कम टैक्स विभाग में कार्यरत हैं।
इस चैंपियनशिप में भारत ने कुल 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व 4 ब्रांज मेडल जीते हैं। कराटे इंडिया ऑर्गेंनाइजेशन के अध्यक्ष विजय तिवारी ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox