नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- श्री श्याम मंदिर प्रबंधक कमेटी नांगल राया के चुनावों में सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता इकरांत शर्मा अध्यक्ष चुने गये है। इन चुनावों में उन्होने भारी बहुमत से जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत पर ब्राह्मण समाज व दूसरे संगठनों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने जीत की बधाई दी है।

रविवार को सम्पन्न हुए श्री श्याम मंदिर कमेटी के चुनावों में भारी बहुमत से जीत दर्ज करने के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष इकरांत शर्मा ने कहा कि वह मंदिर के प्रंबधन को मजबूत बनायेगें तथा मंदिर की सेवाओं का विस्तार कर इसकी सुविधाओं को आम जन तक पंहुचाने का प्रयास करेंगे। इस जीत के लिए उन्होने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर नवयुवक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष मंयक शर्मा, श्वेता शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर सिंह,बबलू शर्मा, अधिवक्ता विकास शर्मा ने भी अपने साथियों के साथ उन्हे बधाई दी।


More Stories
हरीश राणा को सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की अनुमति, एम्स में शुरू हुई प्रक्रिया
पश्चिम एशिया में बढ़ता युद्ध संकट: इस्राइली हमले में लेबनान में चार की मौत
हरीश राणा केस: मां की भावुक अपील, हमें बेटे के साथ अकेला छोड़ दें
पुलिस की बड़ी सफलता झपटमारी करने वाला सक्रिय अपराधी गिरफ्तार
द्वारका स्पेशल स्टाफ की बड़ी सफलता, नंदू गैंग का शूटर गिरफ्तार
राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘जलपान’ कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की सहभागिता