इं.डि.या. की बैठक में कपिल सिब्बल पर मचा बवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

इं.डि.या. की बैठक में कपिल सिब्बल पर मचा बवाल

-अखिलेश के करीबी पर कांग्रेस दिखी नाराज, राहुल ने किया बीचबचाव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/मुंबई/शिव कुमार यादव/– मुंबई में चल रहे विपक्षी दलों के भारतीय राष्ट्रीय विकासात्मक समावेशी गठबंधन की बैठक में उस समय बवाल मच गया जब इस बैठक में राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल मंच पर पंहुचें। कांग्रेस ने इस पर सख्त नाराजगी जताई और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से इसकी शिकायत की।
             आज इं.डि.या. की तीसरी बैठक का दूसरा दिन है। इस दौरान सपा के टिकट पर राज्यसभा पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल भी अचानक आ धमके। इस पर कांग्रेस के कई नेता असहज हो गए। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इससे खासा नाराज दिखे। उन्होंने ग्रुप फोटो खिंचवाने से पहले इसकी शिकायत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से की।

राहुल गांधी के मनाने पर शांत हुए वेणुगोपाल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कुछ नेता कपिल सिब्बल का बचाव करते भी दिखे। इनमें नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शामिल हैं। दोनों ने वेणुगोपाल को मनाने की कोशिश की। यहां तक कि राहुल गांधी ने भी कहा कि सिब्बल के आने से उन्हें कोई आपत्ति नहीं है, जिसके बाद ही सिब्बल को फोटो सेशन का हिस्सा बनाया गया।

सिब्बल को बैठक के लिए नहीं किया गया था आमंत्रित
दरअसल, सिब्बल को बैठक के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था। वे पहले कांग्रेस में ही थे, लेकिन पिछले साल मई महीने में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया। कांग्रेस की यूपीए सरकार के दौरान सिब्बल कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्हें कानून मंत्री से लेकर मानव संसाधन विकास मंत्री तक बनाया गया। बता दें कि सिब्बल ऐसे नेता थे, जो कांग्रेस को सबसे ज्यादा चंदा देते थे। वे पंजाबी ब्राह्मण समुदाय से संबंध रखते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox