मानसी शर्मा /- भारत की आर्थिक स्थिति का आकलन करने के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक मुंबई में आयोजित की गई। 6 सदस्यों वाली यह समिति महंगाई, आर्थिक विकास और वित्तीय बाजार की स्थिति पर चर्चा कर रही है। बैठक के फैसले की घोषणा 1 अक्टूबर 2025 को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे।
किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
आर्थिक विकास की गति
महंगाई की दर
बाजार की मौजूदा स्थिति
पिछले वित्तीय वर्ष का आकलन
पिछले फैसले
अगस्त 2025 में हुई बैठक में रेपो रेट 5.5% पर स्थिर रखा गया था।
जून में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती और फरवरी–अप्रैल में 25-25 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई थी।
अर्थशास्त्रियों की राय
ICRA की मुख्य अर्थशास्त्री अदिति नायर के अनुसार, जीएसटी सुधारों का असर अक्टूबर-नवंबर तक दिखेगा, जिससे महंगाई घट सकती है। मांग बढ़ने की संभावना है, इसलिए अक्टूबर की बैठक में रेपो रेट स्थिर रहने की उम्मीद है।
आगे क्या?
पिछली बैठक में आरबीआई ने रेपो रेट को न्यूट्रल रखा था। माना जा रहा है कि साल के अंत तक धीरे-धीरे रेपो रेट में कटौती की शुरुआत हो सकती है, जिससे लोन सस्ते होंगे और बाजार में लिक्विडिटी बढ़ेगी।


More Stories
दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक, बैरियर तोड़कर घुसी कार
एसजीटीयू में ‘सिनर्जी-ज्ञानोत्सव 2026’ का भव्य आगाज़, नवाचार और अनुसंधान पर जोर
ऐतिहासिक रविवार: बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप ने दो बड़े मंचों पर लहराया परचम
23 साल पुराने हत्याकांड में सजा के खिलाफ अमित जोगी की याचिका
शकरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात स्नैचर गिरफ्तार
नजफगढ़ में मेजर सूबेदार जिले सिंह मार्ग एवं द्वार का उद्घाटन