बरेली हिंसा: दूसरा मास्टरमाइंड नदीम शाहजहांपुर से गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बरेली हिंसा: दूसरा मास्टरमाइंड नदीम शाहजहांपुर से गिरफ्तार

मानसी शर्मा /-   उत्तर प्रदेश के बरेली हिंसा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। शाहजहांपुर से हिंसा के दूसरे मास्टरमाइंड नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले बरेली से तौकीर रजा की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिस पर हिंसा भड़काने का आरोप है।

“आई लव मोहम्मद” प्रदर्शन से शुरू हुआ विवाद

बरेली में “आई लव मोहम्मद” को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव किया था। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इसी मामले में पुलिस लगातार जांच और छापेमारी कर रही थी।

व्हाट्सएप ग्रुप से जुटाई भीड़

जांच में सामने आया है कि नदीम ने हिंसा के लिए लोगों को उकसाने और भीड़ इकट्ठा करने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। वह फोन कॉल के जरिए भी लोगों को प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुला रहा था। पुलिस ने नदीम का मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिससे कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

भागने की फिराक में था नदीम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हिंसा के बाद से नदीम फरार चल रहा था और यूपी छोड़कर भागने की तैयारी कर रहा था। लेकिन 29 सितंबर की सुबह शाहजहांपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जाता है कि नदीम, तौकीर रजा का बेहद करीबी है और उसकी हर योजना को अंजाम देता था। हिंसा की पूरी प्लानिंग एक हफ्ते पहले से की जा रही थी।

फिलहाल पुलिस नदीम से पूछताछ कर रही है और इस मामले में आगे और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox