आरएमएल अस्पताल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टर समेत 9 गिरफ्तार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आरएमएल अस्पताल में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, 2 डॉक्टर समेत 9 गिरफ्तार

-अस्पताल में ईलाज के लिए मरीजों से रिश्वत के आरोपों की जांच कर रही है सीबीआई

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीबीआई ने दिल्ली के राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल के 2 डॉक्टरों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में मेडिकल उपकरणों की आपूर्ति करने वाले भी शामिल हैं। ये लोग पूरा रैकेट चलाकर अस्पताल में आने वाले मरीजों से इलाज के नाम पर रिश्वत वसूल रहे थे।

         कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर पर्वतगौड़ा और डॉक्टर अजय राज पर मेडिकल उपकरण सप्लाई करने वाली कंपनी और उनके प्रतिनिधियों के जरिए मरीजों से रिश्वत मांगने का आरोप है। इसकी शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की।
        जांच में पुष्टि हुई कि ये लोग आवश्यक उपकरणों की आपूर्ति करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों के जरिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से मरीजों से वसूली कर रहे थे। सीबीआई की ओर से इस मामले में 7 मई को आईपीसी की धारा 120बी के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि नागपाल टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के मालिक नरेश नागपाल अस्पतालों में उपकरणों की आपूर्ति करते हैं।

एफआईआर में और भी लोगों के नाम शामिल
पुलिस एफआईआर के मुताबिक, जिन लोगों पर रिश्वत मांगने का आरोप है उनमें कॉर्ड‍यिलॉजी विभाग के अस्टिटेंट प्रोफेयर डॉ. पर्वतगौड़ा (द्वारका सेक्‍टर-4 निवासी), इसी विभाग के डॉ. अजय राज (ओल्ड राजेंद्र नगर निवासी) के अलावा अस्पताल के सीन‍यिर टेक्निकल इंचार्ज रजनीश कुमार, क्लर्क भुवाल जायसवाल और संजय कुमार, नर्स शालू शर्मा भी शामिल हैं।
         साथ ही नरेश नागपाल (नागपाल टेक्‍नोलॉजीज प्रा. लि. के ऑनर), भरत स‍हिं दलाल (मैसर्स भारती मेडिकल टेक्‍नॉलोजीज), अबरार अहमद (डायरेक्‍टर, मैसर्स साइनमेड प्रा. लि.), आकर्षण गुलाटी (क्षेत्रीय सेल्स मैनेजर, मैसर्स बॉयोट्रोन‍क्सि प्रा. लि.), मोनिका सिन्हा (कर्मचारी, बॉयोट्रोनिक्स) सहित कुछ अन्य लोग भी इस मामले में आरोपी हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox