
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- आम आदमी पार्टी के दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल राय के नेतृत्व में नजफगढ़ की जयविहार कालोनी में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद यात्रा निकाली। इस यात्रा की अध्यक्षता दिल्ली सरकार के परिवहन मंत्री व नजफगढ़ विधायक कैलाश गहलोत ने की। इस यात्रा में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के पांच साल व कांग्रेस के 15 साल की तुलना आप के साढ़े चार साल से करते हुए कहा कि आप ने दिल्ली के विकास के साथ-साथ आम आदमी के लिए धरातल पर काम किया है जिसकारण आज दिल्ली का हर वर्ग आम आदमी की सरकार से काफी खुश है।
जनसंवाद रैली को संबोधित करते हुए श्री राय ने भाजपा की केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ने दिल्ली में हो रहे विकास को रोकने के अलावा और कोई काम नही किया है। वहीं उन्होने कांग्रेस पर भी आरोप लगाया कि कांग्रेस ने 15 साल में दिल्ली को पेरिस बनाने का सपना तो दिखाया लेकिन दिल्ली को स्लम में तब्दील करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी। यहां तक की लोगों पर अनाप-शनाप टैक्स लगा कर लोगों को उजाड़ने का ही काम किया। लेकिन आप सरकार ने हर वर्ग की सुविधा को ध्यान में रखते हुए न केवल विकास को गति दी बल्कि बिजली-पानी के भारी भरकम बिलों से भी लोगों को राहत दिलाई। वहीं परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा व परिवहन की मजबूती से सुधारा है और आम जन तक इन सेवाओं का लाभ पंहुचाया है। नजफगढ़ में जहां लोगों को बसे मुहैया नही होती थी आज देहात में तीन नये बस डिपों बनाकर लोगों को सुखद यात्रा देने की कोशिश की है। हमारे क्षेत्र में एक मात्र भगिनी निवेदिता महिला कालेज की बच्चियों के लिए कई रूटों पर विशेष बसों का परिचालन करवाया है। जिससे बच्चियां दिल्ली के किसी भी कोने से कॉलेज आसानी से आ जा सकती हैं। वहीं उन्होने दिल्ली सरकार के विकास कार्यों की भी लोगों को जानकारी दी। साथ ही उन्होने बताया कि जल्द ही नजफगढ़ में मैट्रों दौड़ने लगेगी। उन्होने कहा कि हम घोषणाओं में नही काम में विश्वास करते हैं। नजफगढ़ में विकास कार्यों को लेकर उन्होने मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस अवसर पर नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 45 मंडल प्रभारियों को नियुक्ति पत्र भी सौंपे गयें। जनसंवाद यात्रा में आप कार्यकर्ताओं ने काफी संख्या में पंहुचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


More Stories
“नो गन, नो गैंग”, द्वारका एएटीएस ने गैंग सहयोगी को अवैध हथियारों सहित दबोचा
शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की स्कूटी बरामद
तेहरान पर टेक्नोलॉजी की नजर! हर मूवमेंट पर रखी जा रही थी निगाह!
12 घंटे में बड़ी कामयाबी: द्वारका साउथ थाना पुलिस ने तीन चोर दबोचे
द्वारका जिले की एंटी-बर्गलरी सेल ने तीन शातिर चोर दबोचे
गुमशुदगी से हत्या तक: द्वारका पुलिस ने सुलझाई सनसनीखेज वारदात