आखिर चुनाव के समय ही क्यों होता है कश्मीर में सेना पर हमला, कांग्रेस ने उठाऐ सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आखिर चुनाव के समय ही क्यों होता है कश्मीर में सेना पर हमला, कांग्रेस ने उठाऐ सवाल

-यह स्टंटबाजी है.. चुनाव के समय ये सब होता है, इससे पहले कश्मीर में आतंकवाद खत्म होने का दावा कर रही थी सरकार -भाजपा का पलटवार

चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में मतदान से तीन सप्ताह पहले शनिवार को पुंछ जिले में आतंकवादियों के भारतीय वायुसेना के काफिले पर पुंछ में हुए आतंकी हमले पर कांग्रेस ने एक बार फिर सवाल उठाए हैं। इस हमले में एक जवान की मौत हो गई थी और 4 अन्य घायल हो गए थे। अब पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने इस हमले को स्टंटबाजी करार देते हुए कहा कि आखिर चुनाव के समय ही सेना पर ऐसे हमले क्यों होते हैं। रविवार को उन्होने कहा कि पुंछ आतंकी हमला भाजपा को लोकसभा चुनाव में जीत दिलाने के लिए किया गया एक ‘स्टंट’ है। असल में पंजाब के जालंधर में संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब देते हुये पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं, भाजपा को जिताने के लिए ऐसे स्टंट किए जाते हैं। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। हालांकि कांग्रेस ने चन्नी के इस बयान पर अभी कोई बयान नही दिया है।

शहादत को ‘स्टंटबाजी’ करार दिया
चन्नी जालंधर सुरक्षित सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि लोगों के जीवन और शरीर के साथ कैसे खेलना है। उन्होने कहा कि यह केवल स्टंटबाजी है क्योंकि इससे पहले भी पिछले चुनावों के दौरान ही पुलवामा अटैक हुआ था। जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे जिसपर भी आज तक सरकार स्पष्टीकरण नही दे पाई है। वहीं इस बयान के बाद विवाद पैदा हो गया। भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने उनके बयान को भयावह और सैनिकों के प्रति अपमानजनक बताया। सिरसा ने कहा कि मैं चरणजीत सिंह चन्नी के उस बयान की निंदा करता हूं, जिसमें उन्होंने कश्मीर में भारतीय वायुसेना के एक जवान की शहादत को ‘स्टंटबाजी’ करार दिया है।

बयान पर सिरसा का पलटवार..
सिरसा ने यह भी कहा कि कांग्रेस कह रही है कि उन्हें चुनाव के कारण शहीद किया गया। यह मानसिकता न केवल भयावह है बल्कि हमारे देश की सेवा करने वालों के लिए अपमानजनक भी है। सिरसा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान और राहुल गांधी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं और कांग्रेस हमारे जवानों के बलिदान को कमतर कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox