झज्जर/शिव कुमार यादव/- आइपीएस अधिकारी बी सथीश बालन झज्जर के पहले पुलिस आयुक्त होंगे। झज्जर में पहले से पुलिस अधीक्षक तैनात डा. अर्पित जैन का पदनाम अब डीसीपी झज्जर हो गया है। पलवल के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा को बहादुरगढ़ में डीसीपी बनाया गया है।
गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शनिवार को तीन आइपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए। मुख्यमंत्री ने विधानसभा ‘के बजट सत्र में झज्जर को पुलिस कमिश्नरी का दर्जा देने की घोषणा की थी जिस पर काम शुरू हो गया है। सोमवार से झज्जर में पुलिस कमिश्नरेट के रूप में काम शुरू हो जाएगा। एनसीआर में गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में पहले से ही पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली चल रही है।


More Stories
द्वारका में ऑटो चोरी गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों का बड़ा खुलासा
तपोवन के होटल से विदेशी महिला की गिरकर मौत, जांच जारी
ढोल-नगाड़ों के साथ कुख्यात अपराधी को किया जिला बदर
चारधाम यात्रा 2026 के लिए सरकार का बड़ा एक्शन प्लान
प्रतिबंध के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहे ई-रिक्शा