अशनूर की तलाकशुदा हीरो संग नजदीकियों पर सवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 28, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अशनूर की तलाकशुदा हीरो संग नजदीकियों पर सवाल

मानसी शर्मा/-  भाईजान उर्फ़ सलमान खान का शो बिग बॉस 19 इस समय बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। हर दिन शो में नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में फैंस की फेवरेट जोड़ी और घर के सबसे मजबूत दोस्त, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर के बीच किचन ड्यूटी को लेकर बहसबाज़ी देखने को मिली।
अभिषेक क्यों हुए अशनूर से नाराज़?

ताज़ा एपिसोड में अभिषेक और अशनूर के बीच तकरार हुई। दरअसल, जब भोजपुरी अदाकारा नीलम गिरी ने किचन ड्यूटी करने से मना कर दिया, तो अभिषेक ने खुद आगे बढ़कर खाना बनाने की ज़िम्मेदारी ली। अशनूर ने भी कुकिंग में मदद करने की बात कही और दोनों ने मिलकर पूरे घर के लिए खाना तैयार किया। लेकिन अशनूर ने बाद में कहा कि वह भी कुकिंग टीम का हिस्सा थीं, जिस बात को लेकर अभिषेक नाराज़ हो गए। हालांकि, थोड़ी बहसबाज़ी के बाद दोनों ने आपस में बात करके अपने मतभेद दूर कर लिए और फिर से अच्छे दोस्त बन गए।

अमाल और नीलम ने उठाए सवाल, बताया नकली रिश्ता

रियलिटी शो में अभिषेक और अशनूर की बढ़ती नजदीकियों पर अब सवाल उठने लगे हैं। मशहूर म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने दोनों की दोस्ती को बनावटी करार देते हुए कहा कि ये सिर्फ एक ड्रामा है, जैसे कोई टीवी सीरियल चलता हो। उन्होंने कहा – “पब्लिक भी बेवकूफ है, सबको ये झूठ पसंद आ रहा है। भारतवासियों, ये लोग तुम्हें धोखा दे रहे हैं। कुछ भी असली नहीं है।” अमाल के बयान के बाद घर की एक और सदस्य नीलम ने भी हां में हां मिलाते हुए कहा कि सब एक्टिंग है, और जब देखो तब मेकअप में कैमरे के सामने दिखते हैं।

अशनूर-अभिषेक की जोड़ी पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

घर के बाकी सदस्यों जैसे नीलम, फरहाना और अमाल को लगता है कि अशनूर और अभिषेक का रिश्ता सिर्फ शो में टिके रहने की चाल है। कई बार उन्हें यह कहते सुना गया है कि दोनों की दोस्ती सच्ची नहीं है। इसके बावजूद, अभिषेक और अशनूर एक-दूसरे का साथ निभाते दिख रहे हैं और घरवालों की बातों का ज्यादा असर उन पर नहीं दिखता। फैंस के बीच यह जोड़ी काफी पॉपुलर हो रही है, उनकी छोटी-छोटी नोकझोंक भी दर्शकों को पसंद आ रही है। खासकर अभिषेक को दर्शक एक मजबूत कंटेस्टेंट के रूप में देख रहे हैं और उनकी ईमानदारी लोगों को पसंद आ रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox