अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन शराब तस्कर पकड़े

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने तीन शराब तस्कर पकड़े

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले के अंतर्गत बाबा हरिदास नगर व मोहन गार्डन थाना पुलिस ने तीन शराब तस्कर पकड़े है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दो कार व 34 कार्टन अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एसीपी विजय सिंह व एसएचओ जगतार सिंह तथा आईपीएस अक्षत कौशल के नेतृत्व में पुलिस स्टाफ ने कार्यवाही करते हुए आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

बाबा हरिदास नगर व मोहन गार्डन थाना पुलिस ने पकड़े तीन शराब तस्कर


                       द्वारका जिला उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि बाबा हरिदास नगर थाना पुलिस के एएसआई सतपाल व सिपाही सोनू ने गश्त के दौरान सुरखपुर गांव में वाहनों की जांच करते हुए एक मारूति एसएक्स 4 कार को रूकने का इशारा किया लेकिन बदमाश गाड़ी को लेकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने पीछा करते हुए पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी के दौरान उसमें से 22 कार्टन शराब के बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी करमपाल पुत्र करण सिंह निवासी जहांगीरपुर झज्जर हरियाणा व विक्की कश्यप पुत्र राजु निवासी कंवर सिंह नगर नांगलोई दिल्ली के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी घटना मोहन गार्डन थाना क्षेत्र की है जहा पुलिस ने एक सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए एएसआई संजय धामा, सिपाही हेतराम, सिपाही रविकांत और सिपाही आशीष ने विक्रांत चौक नजफगढ़ 40 फुटा रोड़ पर एक सैट्रों कार से 12 कार्टन शराब के बरामद किये। पुलिस ने आरोपी दीपक को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox