अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने के बाद राजनीति गर्माई, भाजपा और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 1, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने के बाद राजनीति गर्माई, भाजपा और AAP के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लिक्विड फेंके जाने के बाद से राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। भाजपा और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी ने इसे भाजपा की साजिश करार दिया है। वहीं भाजपा ने इसे एक नाटक बताया और अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वह अपनी सहानुभूति जुटाने के लिए यह ड्रामा कर रहे हैं।

भा.ज.पा. के नेता प्रदीप भंडारी ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल जनता की नजरों में अपने खिलाफ बढ़ते गुस्से को छिपाने के लिए यह साजिश कर रहे हैं। भंडारी ने कहा, “दिल्ली के लोग जानते हैं कि आप काम के आधार पर वोट नहीं मांगती, इसलिए अब केजरीवाल नकली सहानुभूति कार्ड खेल रहे हैं। उन्होंने पैसा लूटा और शीशमहल बनाया, और अब जनता से sympathy की उम्मीद कर रहे हैं।”

इसके अलावा, भाजपा के प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि न केवल भाजपा बल्कि कांग्रेस भी इस घटना को एक नाटक मानती है। पूनावाला ने कहा, “इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस भी इस घटना को एक तमाशा मानती है। कांग्रेस का कहना है कि चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल पर स्याही फेंकना या हमला करना महज एक राजनीतिक चाल है।”

यह घटना 30 नवंबर की शाम की है, जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अपनी पदयात्रा कर रहे थे। उसी दौरान एक युवक ने उन पर लिक्विड फेंक दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने इस घटना का आरोप भाजपा पर लगाया और कहा कि यह भाजपा की साजिश है। हालांकि, पुलिस ने लिक्विड फेंकने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

इस घटना के बाद राजनीति में नई हलचल मच गई है, और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं। अब यह देखना होगा कि आने वाले समय में इस मामले में क्या नया मोड़ आता है और क्या यह राजनीतिक ड्रामा चुनाव तक जारी रहेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox