अमित शाह ने मुस्तफाबाद में केजरीवाल पर कसा तंज, AAP को बताया दिल्ली के लिए खतरा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अमित शाह ने मुस्तफाबाद में केजरीवाल पर कसा तंज, AAP को बताया दिल्ली के लिए खतरा

अनीशा चौहान/-  दिल्ली विधानसभा चुनाव अब नजदीक आ चुके हैं, और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार में जुटे हुए हैं। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुस्तफाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला। इस जनसभा में शाह ने लोगों से बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट के लिए वोट देने की अपील की और कहा कि इस बार आलस न करें और सही चुनाव करें।

दंगों की जिम्मेदारी का मुद्दा उठाया
अमित शाह ने मुस्तफाबाद के लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सही चुनाव नहीं किया गया, तो वे लोग फिर से चुनाव जीत सकते हैं, जिन्होंने दिल्ली में दंगे भड़काए थे। उन्होंने कहा, “आपको यह तय करना है कि आपको दंगों में झोंकने वाले चाहिए या दंगों से बचाने वाले।” शाह ने दिल्ली में हुए दंगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि दिल्ली की सुरक्षा और शांति के लिए सही निर्णय लेना जरूरी है।

यमुना सफाई पर केजरीवाल को घेरा
अमित शाह ने यमुना नदी की सफाई को लेकर भी अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, लेकिन आज तक न तो छठ पूजा के घाट अच्छे हुए और न ही यमुना का पानी साफ हुआ।” शाह ने आरोप लगाया कि केजरीवाल के नेतृत्व में यमुना के पानी को प्रदूषण से जहरीला बना दिया गया है, जिससे दिल्लीवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ा।

AAP-दा मुक्त होने का समय आ गया
आखिर में, अमित शाह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उनकी सरकार को 10 साल हो गए हैं और अब दिल्ली को इस “AAP-दा” से मुक्त करने का समय आ गया है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली को शराब माफियाओं और घोटालेबाजों से मुक्त करना बेहद जरूरी है, ताकि दिल्लीवाले एक साफ, सुरक्षित और बेहतर शासन का अनुभव कर सकें।

अमित शाह ने जनता से बीजेपी के उम्मीदवार मोहन सिंह बिष्ट को समर्थन देने की अपील की और कहा कि इस बार दिल्ली को एक नई दिशा देने के लिए बीजेपी को जीताना बेहद जरूरी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox