नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- अब भारत से सऊदी अरब जाने वाले भारतीय लोगों को वीजा के लिए पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) जमा नहीं कराना होगा, ये जानकारी खुद दिल्ली में स्थित सऊदी अरब के दूतावास ने ट्वीट कर दी है। भारत और सऊदी अरब के मजबूत संबधों की वजह से ही ये संभव हो पाया है, और सऊदी अरब के इस फैसले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और भी मजबूती आयेगी।
सऊदी अरब के दूतावास की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को वीजा हासिल करने के लिए अब पीसीसी जमा करने की जरूरत नहीं होगी। ये फैसला दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को और बेहतर करने के लिए उठाया गया है। दूतावास सऊदी अरब में शांतिपूर्वक रह रहे 20 लाख भारतीय नागरिकों के योगदान की सराहना करता है।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम