नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/अहमदाबाद/शिव कुमार यादव/- भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे टेस्ट श्रृंखला के आखिरी टेस्ट मैच का पीएम मोदी ने अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में उद्घाटन किया। इस मौके पर दोनों प्रधानमंत्रियों ने देशों के खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनका हौंसला अफजाई की। इस अवसर पर पीएम मोदी और एंथनी अल्बनीज ने स्टेडियम का राउंड भी लगाया और दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
टॉस जीतने के बाद स्टेडियम में शुरू हुआ राष्ट्रगान, दोनों देशों के नेताओं ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाए और एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। कप्तान रोहित शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी का खिलाड़ियों से परिचय कराया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में श्रृंखला के अंतिम टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। दोनों पीएम फ्रेंडशिप हॉल ऑफ फेम में गये जहां रवि शास्त्री ने दोनों की आगवानी की और उन्हें हॉल ऑफ फेम और भारत ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट इतिहास की जानकारी दी। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच शुरू हुआ। मैच का पहला ओवर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डाला। ऑस्ट्रेलिया ने मैच में अच्छी शुरुआत की हैं 3 ओवर के बाद स्कोर बिना विकेट के 15 रन है।
पीएम मोदी ने रोहित शर्मा को और एंथनी अल्बनीज ने कप्तान स्टीव स्मिथ को टेस्ट कैप प्रदान की। दोनों प्रधानमंत्री मैदान में पहुंचें और गोल्फ कार्ट में मैदान का चक्कर लगाया और आए हुए दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज की स्टेडियम में आगवानी की. फिर दोनों नेता स्टेडियंम के अंदर गये।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह साढ़े 8 बजे मोटेरा स्टेडियम पहुंचे. यहां पर उनका स्वागत राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राज्य के गृह मंत्री हर्ष सांघवी, बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उनका स्वागत किया।


More Stories
‘धुरंधर 2’ से चर्चा में आए राकेश बेदी, 12 साल पुराना किरदार फिर बना सुर्खियों की वजह
लंबी दूरी के रिश्तों ने बिगाड़ी श्रुति हासन की लव लाइफ? एक्ट्रेस ने किया खुलासा
पुदुचेरी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की सूची
खुशियों से गूंजा माहौल; पीएम और राष्ट्रपति ने दी शुभकामनाएं
क्या थमेगा पश्चिम एशिया का युद्ध? ट्रंप के बयान से बढ़ी उम्मीदें
ढांसा स्टैंड पेट्रोल पंप पर चला हेलमेट वितरण और जागरूकता कार्यक्रम