अफजल गुरू को लेकर रमेश बिधुड़ी ने फिर बोला सीएम आतिशी पर हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 11, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अफजल गुरू को लेकर रमेश बिधुड़ी ने फिर बोला सीएम आतिशी पर हमला

-कहा- सीएम आतिशी के पेरेंट्स ने की थी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/-ः दिल्ली में विधानसभा चुनावों के ऐलान के साथ ही रमेश बिधुड़ी लगातार दिल्ली की सीएम आतिशी पर हमलावर बने हुए हैं। कालाकाजी विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देने वाले रमेश बिधूड़ी अक्सर कोई न कोई बयान देकर सुर्खियों में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि अकसर उनके बयानों पर विवाद खड़ा हो जाता है। हाल ही में उन्होंने फिर से अफजल गुरू को लेकर सीएम आतिशी के माता-पिता पर निशाना साधा है।

रमेश बिधूड़ी ने लगाया आरोप
आज यानी बुधवार की सुबह सीएम आतिशी का जिक्र करते हुए रमेश बिधूड़ी ने कहा कि उनके माता-पिता ने आतंकी अफजल गुरु को बचाने की कोशिश की थी। आतिशी के पेरेंट्स ने राष्ट्रपति से अफजल गुरु को फांसी न देने की अपील की थी।

रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा?
रमेश बिधूड़ी ने कहा कि मुख्यमंत्री के पेरेंट्स की मानसिकता भारत विरोधी है। उन्होंने देश की संसद पर हमला करने वाले आतंकी को बचाने की कोशिश की। आतिशी के पेरेंट्स ने राष्ट्रपति को खत लिखकर अफजल गुरु को फांसी न देने की गुहार लगाई थी। आतिशी की मां ने अफजल गुरु के लिए शोक सभा का आयोजन किया था।

इससे पहले दिए बयान पर हो गया था विवाद
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रमेश बिधूड़ी ने विवादित बयान दिया हो। दिल्ली चुनाव की घोषणा से पहले ही उन्होंने एक के बाद एक कई विवादित बयान दिए हैं। रोहिणी में एक रैली के दौरान रमेश बिधूड़ी ने कहा था कि सीएम आतिशी ने अपना पिता बदला है। इसे लेकर आप बीजेपी पर हमलावर हो गई थी। इससे पहले रमेश बिधूड़ी ने दिल्ली की सड़कों की तुलना कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के गालों से कर दी थी, जिसे लेकर खूब विवाद हुआ था।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox