राजस्थान /मानसी शर्मा/- जल्द ही राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है। इसी के साथ ही, BJP चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर चुकी है। इसी के साथ ही, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्य की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। अनुराग ठाकुर ने कहा, “साढ़े चार साल आप जनता को लूटते रहे। (राजस्थान में) पेट्रोल-डीजल के दाम सबसे अधिक हैं… राजस्थान में सबसे अधिक महंगाई है जिसका मूल कारण गहलोत जी की सरकार है।
आज राजस्थान में पेट्रोल पंप क्यों बंद हैं? क्यों राजस्थान के लोगों को ज्यादा पैसा देना पड़ रहा है। यह लूट की खुली छूट, यह गहलूट सरकार में है।” उन्होंने आगे कहा कि, राजस्थान और अन्य कांग्रेस और विपक्ष शासित राज्यों में सरकारों ने अपना VAT बढ़ाया, भाजपा शासित राज्यों ने कम किया है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में लोग पंजाब में जाकर पेट्रोल-डीजल भराते हैं और वहां लोगों को अपने पंप बंद करने पड़ गए। कम से कम 300 पेट्रोल पंप इसकी वजह से बंद हुए हैं।
वहीं विशेष सत्र में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर केंद्र सरकार द्वारा विधेयक लाए जाने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ देशहित में है। अभी 5 राज्यों में चुनाव आएंगे और कुछ महिने पहले चुनाव होकर हटे हैं। अगर पूरे साल चुनावों में लगे रहने की जगह अगर 5 साल में एक बार चुनाव होते हैं तो पैसा, समय बचता है और देश को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।”


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई