अगर आप हैं डायबिटीज पेशेंट तो हो जाइए सावधान शराब हो सकती है जानलेवा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अगर आप हैं डायबिटीज पेशेंट तो हो जाइए सावधान शराब हो सकती है जानलेवा

-डायबिटीज में शराब का सेवन हो सकता है खतरनाक

मानसी शर्मा /- अगर किसी को डायबिटीज है, तो इस स्थिति में बॉडी ग्लूकोज या फिर ब्लड शुगर को ठीक से कंट्रोल नहीं कर पाती. जिसके बाद ब्लड में ग्लूकोज काफी खतरनाक लेवल तक पहुंच जाता है. जिससे गंभीर समस्याएं सामने आने लगती हैं. इस दौरान बरती गयी लापरवाही किडनी और हार्ट फेलियर जैसी चीजों को जन्म दे सकती है. हालांकि डायबिटीज आजकल की लाइफस्टाइल की सबसे आम बिमारियों में से एक है. जिससे लाखों लोग प्रभावित हैं. डायबिटीज के मरीजों को खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. इसलिए डायबिटीज में शराब से पूरी तरह पहरेज करना चाहिए. क्योंकि इसके सेवन से ब्लड शुगर का लेवल बढ़ या घट सकता है.

डायबिटीज में क्यों खतरनाक है शराब?
वेब एमडी के अनुसार डायबिटीज में शराब पीना काफी घातक होती है. शराब डायबिटीज के मरीजों में जहर की तरह काम करती है. डायबिटीज में ब्लड शुगर कंट्रोल में रहे ये सबसे ज्यादा जरूरी होता है. शराब से स्थिति और भी ज्यादा बिगड़ सकती है. स्वीट ड्रिंक्स में कार्बोहाईड्रेट मौजूद होता है. इससे ब्लड शुगर का लेवल और इंसुलिन जल्दी बढ़ने लगता है. डायबिटीज में शराब पीने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है. शराब पीने से भूख बढ़ती है. जरूरत से ज्यादा और जल्दी-जल्दी खाना खाने से डायबिटीज को कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो सकता है. डायबिटीज में शराब पीने से डिहाइड्रेशन बढ़ सकता है, इससे हाई ब्लड शुगर का लेवल सीधा किडनी पर असर करता है.

-डायबिटीज में शराब पीने से टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ सकता है.
-अगर डायबिटीज में शराब का सेवन किया ज्जाएगा तो इससे किडनी जल्दी फेल हो सकती है.
-हार्ट अटैक का खतरा भी डायबिटीज में शराब पीने से बढ़ सकता है.
डायबिटीज में  कम कार्बोहाईड्रेट और कम अल्कोहल वाली शराब का चुनाव कर सकते हैं. लेकिन इससे होने वाले खतरों को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करें.

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox