अखिलेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के टीकाकरण की रखी मांग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 15, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अखिलेश ने यूपी बोर्ड परीक्षा से पहले छात्रों के टीकाकरण की रखी मांग

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/यूपी/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी सरकार द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा कराये जाने को लेकर एक बार फिर बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को देश के भविष्य माने जाने वाले छात्रों की सुरक्षा के लिए परीक्षा से पहले छात्रों का टीकाकरण कराने की मांग की है।  मंगलवार को उन्होंने एक ट्वीट कर कहा पहले टीका, फिर परीक्षा। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश इससे पहले भी योगी आदित्यनाथ सरकार से मांग कर चुके हैं कि पहले यूपी बोर्ड के सभी परीक्षार्थियों को टीका लगाया जाए, उसके बाद ही इम्तेहान की बात की जाए।
                        इस बीच, सपा के विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने भी परीक्षाओं के सिलसिले में किसी का नाम लिए बगैर एक ट्वीट में कहा बच्चे नहीं हैं आपके तो क्या हुआ, दूसरों की चिंता समझो। पहले टीका फिर परीक्षा। छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ न करे भारत सरकार। नो एग्जामिनेशन विदाउट वैक्सीनेश हैशटैग से किए गए एक अन्य ट्वीट में सिंह ने कहा ष्समाजवादी पार्टी के लिए आपकी और आपके परिवार की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम आपको विश्वास दिलाते हैं कि सपा सरकार आते ही सबसे पहले छात्रों और युवाओं का पूर्ण टीकाकरण करा कर ही बोर्ड एवं विश्वविद्यालयों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण स्थगित की गई इस साल की उत्‍तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के आयोजन को लेकर राज्य सरकार अब तक कोई फैसला नहीं ले सकी है।
                        प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और माध्यमिक तथा उच्च शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जिस तिथि को बोर्ड परीक्षा के आयोजन का सुझाव मिलेगा, उस तारीख पर परीक्षा कराकर एक महीने में परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, फिलहाल परीक्षा की तैयारी पूरी हो चुकी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox