अखिलेश ने कन्नौज से लालू प्रसाद यादव के दामाद को दिया सपा का टिकट

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अखिलेश ने कन्नौज से लालू प्रसाद यादव के दामाद को दिया सपा का टिकट

-बलिया सीट के उम्मीदवार के नाम का भी किया ऐलान

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बलिया और कन्नौज सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। सपा ने ’एक्‍स’ पर उम्मीदवारों की सूची साझा की, जिसमें लालू प्रसाद यादव के दामाद एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को कन्नौज और सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि कन्नौज सीट से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन सोमवार को पार्टी ने सब साफ कर दिया।  

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौत्र और राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।

सपा ने 2019 आम चुनाव में भी सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्‍त से हार का सामना करना पड़ा था।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox