नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- समाजवादी पार्टी ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए बलिया और कन्नौज सीट पर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी। सपा ने ’एक्स’ पर उम्मीदवारों की सूची साझा की, जिसमें लालू प्रसाद यादव के दामाद एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव को कन्नौज और सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि कन्नौज सीट से सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कयास लगाये जा रहे थे। लेकिन सोमवार को पार्टी ने सब साफ कर दिया।

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौत्र और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संस्थापक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद तेज प्रताप यादव 2014 से 2019 तक मैनपुरी से सांसद रहे हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में कन्नौज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सुब्रत पाठक ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था।

सपा ने 2019 आम चुनाव में भी सनातन पांडेय को बलिया से उम्मीदवार बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त से हार का सामना करना पड़ा था।


More Stories
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण
मथुरा हिंसा में बड़ा खुलासा: फायरिंग, पथराव और पुलिस कार्रवाई के बीच बढ़ा तनाव
खीर सेरेमनी के साथ दिल्ली बजट सत्र की शुरुआत
आरजेएस पीबीएच का बड़ा संदेश: युवाओं से राष्ट्र निर्माण का आह्वान
बादशाहपुर रैली में विकास का संकल्प: मुख्यमंत्री ने दी नई परियोजनाओं की सौगात