नई दिल्ली/अनिशा चौहान/ – दिल्ली-जम्मू नेशनल हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। इस घटना में 20 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। जिसका फिलहाल अंबाला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा अंबाला में हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा मिनी बस और ट्रक की टक्कर के कारण हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि हाईवे पर ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए थे, जिससे पीछे से आ रही मिनी बस उससे टकरा गई।
बुलंदशहर से जम्मू जा रही थी बस
पुलिस के मुताबिक, यूपी के बुलंदशहर से श्रद्धालु मिनी बस से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। हादसे में बाल-बाल बचे अन्य लोगों ने बताया कि उनकी मिनी बस के आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था। जिससे मिनी बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में मरने वाले सभी 7 लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस के मुताबिक, घटना में घायल तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोगों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
कई घायलों की हालत अभी भी गंभीर
अंबाला के पड़ाव थाने के SHO दिलीप ने बताया कि डॉक्टरों के मुताबिक, इस हादसे में अब तक सात की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत बेहद गंभीर है। जिनकी हालत ज्यादा गंभीर है उन्हें पास के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं, इस घटना में घायल हुए कुछ लोगों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि कुछ घायलों की हालत को देखते हुए उन्हें निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।


More Stories
महाराष्ट्र में सियासी तूफान: वायरल तस्वीरों के बाद महिला आयोग अध्यक्ष ने छोड़ा पद
पालम अग्निकांड पर सरकार सख्त: परिजनों को सहायता राशि देने का ऐलान
करोल बाग में दर्दनाक हादसा: डबल डेकर बस पलटने से दो की मौत, कई घायल
“असाध्य को साध्य बनाते श्री राम”
कथित तस्करी मामले में गीता अरोड़ा उर्फ सोनू पंजाबन बरी
13 साल की लंबी जंग का अंत: नम आंखों के बीच हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई