मानसी शर्मा / – 8 मार्च यानि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। बता दें, इस खास मौके पर पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया है। बताया जा रहा है के आज के दिन केंद्र की मोदी सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात देते हुए ऐलान किया है कि LPG गैस की कीमतों में अब 100 रुपये की छूट दी जाएगी। वहीं इस कदम को उठाने के पीछे सरकार का मकसद नारी शक्ति के जीवन को LPG subsidy आसान बनाने और साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम करने की है।
पीएम मोदी ने किया बड़ा ऐलान
आपकी जानकारी के लिए बता दें, पीएम मोदी ने भी खुद अपने ट्वीटर हैंडल से इस बारे में ऐलान किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बड़ा फैसला किया है। कहा जा रहा है कि इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। और यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।


More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी
महिला आरक्षण कानून को लेकर हलचल तेज, संसद में जल्द आ सकते हैं नए विधेयक
द्वारका पुलिस की बड़ी कामयाबी,ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप
द्वारका में पुलिस का बड़ा एक्शन: 4 बाहरी अपराधी गिरफ्तार
भोजपुरी स्टार पर लगा आरोप: महिला आयोग ने लिया संज्ञान, जांच तेज
गैस बुकिंग नियमों में बड़ा बदलाव: अब अतिरिक्त सिलिंडर के लिए बताना होगा कारण