
नई दिल्ली/विकासपुरी/- विकासपुरी के एच ब्लॉक स्थित पंछी टेंट हाउस में महिला तीज महोत्सव आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संतोष वुमन क्लब की अध्यक्षा शोभा चौधरी, संतोष पुन्हानी, अचला मनोचा, अंजु शर्मा व सुमन तोमर ने किया। तीज उत्सव में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ शोभा विजेंद्र समेत कई महिलाएं शामिल हुई। साथ ही कार्यक्रम को मनोरंजक बनाने के लिए मधुर संगीत, मेहंदी चूड़ी, खाना-पीना समेत लकी ड्रा निकाला गया जिसमें विजेता महिलाओं को इनाम दिए गए।
इस अवसर पर विधायक महेंद्र यादव, समाजसेवी परमजीत सिंह पम्मा, कोरोना योद्धा पद्मश्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता दयानंद चंदेला व अन्य सम्मानित लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर बहनों को तीज की शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम में समाज उत्कृष्ट सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं को क्लब की ओर से सम्मानित भी किया गया। महिलाओं ने संगीत की मधुर धुनों पर डांस कर खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में शोभा चौधरी ने समारोह में उपस्थित होने के लिए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।
More Stories
आजादी के उत्सव में विश्व शांति का संदेश, इस्कॉन द्वारका में तिरंगे के रंगों में नजर आएँगे भगवान
रूस-यूक्रेन युद्ध से भारत के स्पेस मिशन को नये अवसर मिलने की संभावना बढ़ी
फिर बढ़ रहा कोरोना, सरकार ने भीड़ से बचने की दी सलाह
रेवड़ी कल्चर पर फिर बरसा सुप्रीम कोर्ट, कहा- मुफ्त सौगातें एक गंभीर मुद्दा
डीडीए में वित्तीय हेराफेरी में एलजी ने नौ सेवानिवृत्त व दो सेवारत अधिकारियों के खिलाफ दिये एफआईआर के आदेश
बिहार में पलटूराम ने फिर मारी पलटी, नये गठबंधन के साथ सरकार बनाने का दावा किया पेश