
वे झूले… पंछी, वह कच्चा आंगन!
अब… कंक्रीट के जंगल हैं..
खो गई महक वह.. मनभावन!
विनीता जॉर्ज
मरवाही छत्तीसगढ़
सावन आ गया है और बरस भी रहा है, जैसे बरसता आया है पर वह त्योहारी शिद्दत वह रिश्तों की हरियाली बरगद, नीम की वह डाली और झूले पर वह ऊंची पींग..सावन मल्हार गीतों की सरगम अब किस्सा हो गई है..
गांव उठकर शहर आ गया रोजी रोटी की टोह में जिंदगी हलकान हो गई रिश्ते भी बिखरने लगे सब अपने भीतर खो गए!
कच्चे आंगन…पक्के रिश्ते
पक्के घर में फिसले रिश्ते!
बचपन में जिसे सावन देखा नैसर्गिक.. अब बनावटी हो चला है। रिमझिम की पहली फुहार आई नहीं कि माटी महक महक कर सोंधेपन का संदेश देती थी। कि लो कुदरत के श्रृंगार का मौसम आ गया है बहन बेटियों के मायके लौटने का उल्लास, जवांई राजाओं के लिए खीर खांड के ससुराल से निमंत्रण यानी कुदरत की हरियाली के संग एकाकार होने की मतवाली उमंग चहुंओर खनकती थी। बेशक तब आंगन कच्चे थे, पर रिश्तो के तार पक्के थे। दादी पहली रोटी गाय के लिए तो आखिरी गली के श्वान मोती के लिए पकाती। मुंडेर पर बोलता काग घर में आने वाले मेहमान का संदेशवाहक बन जाता। और उसके लिए मनुहार गीत बन जाती
उड़ उड़ रे म्हारे काला रे कागला
कद म्हारा पीवजी घर आवै
खीर खांड का भोजन कराऊं
सोने सूं चोंच मंडवाऊ कागा..!
अब कागा के दर्शन दुर्लभ!
अब सावन में मेहमान के आने का अंदेशा काग नहीं देता.. मोबाइल पर औपचारिकता सावन बधाई की चलती है। वीडियो पर परछाइयां देख हिया को दिलासा दी जाती है कि राखी का कूरियर मिल गया न! एक लोकगीत याद आ गया…
सावन सूना बहना मेरी लगि रह्यै..
भैया कब आवै मोरे द्वार!
More Stories
नजफगढ़ में आखिर किस के दबाव में बदल गया शिलापट्ट
श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला NAAC का A++ ग्रेड, संस्कृत शिक्षा में रचा नया इतिहास
एकनाथ शिंदे को मुंबई लौटने में लगी देरी, पायलट ने उड़ान भरने से किया इनकार; जलगांव एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी श्लोक त्रिपाठी गिरफ्तार
ट्रम्प और एलन मस्क के बीच बढ़ा विवाद, नई राजनीतिक पार्टी की अटकलें और टेस्ला को बड़ा झटका
देशभर में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई ईद-उल-अजहा, सुरक्षा के बीच रहा शांतिपूर्ण माहौल