रोटरी क्लब ने किया शूटर काजल सैनी को सम्मानित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
January 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोटरी क्लब ने किया शूटर काजल सैनी को सम्मानित

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /हर्षित सैनी/रोहतक/- रोटरी क्लब आफ रोहतक द्वारा शनिवार रात हिसार रोड पर आयोजित प्री-न्यू ईयर 2020 समारोह में इंटरनेशनल राइफल शूटर काजल सैनी को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। काजल ने नवम्बर में कतर (दोहा) में सम्पन्न हुई एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में दो मैडल (एक गोल्ड व एक ब्रांज) तथा दिसम्बर में काठमांडू (नेपाल) में हुए साउथ एशियन गेम्स में भी दो मैडल (एक गोल्ड व एक ब्रांज) जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।      क्लब के प्रधान नरेश जैन ने कहा कि काजल युवाओं खासतौर पर लड़कियों के लिए एक रोल माॅडल है क्योंकि उन्होंने विपरित परिस्थितियों में एक माह में चार इंटरनेशनल मैडल जीत कर न केवल रोहतक व हरियाणा, बल्कि सम्पूर्ण भारत का नाम रोशन किया है।         उन्होंने कहा कि काजल की उपलब्धि पर रोहतक के लोगों को गर्व है इसलिए रोटरी क्लब ने आज उन्हें अपने कार्यक्रम में आमंत्रित कर उनका अभिनंदन व सम्मान किया है। उनका कहना था कि काजल की उपलब्धि से उभरते खिलाड़ियों को तो निसंदेह प्रोत्साहन मिलेगा ही, साथ ही साथ अभिभावक भी अपनी बेटियों को खेलों में भेजने के लिए अभिप्रेरित होंगे।         इस मौके पर काजल के पिता विजय सैनी, माता सुनीता सैनी, भाई अभिषेक व अभिनव, रोटरी क्लब के चंद्र गर्ग, विनोद जैन, डा डीके जैन, दीपक जिंदल व लोकेश जैन आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox