भारत से तनाव के बीच कनाडा के बदले सुर, कनाडा बोला ’नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भारत से तनाव के बीच कनाडा के बदले सुर, कनाडा बोला ’नफरत के लिए यहां कोई जगह नहीं’

-बढ़ते खालिस्तानी आतंक के बीच कनाडा को समझ आई भारत की बात!

ओटावा/शिव कुमार यादव/- कनाडा में हिन्दुओं को लेकर खालिस्तानियों द्वारा की गई बयानबाजी को लेकर अब कनाडा सतर्क हो गया है। कनाडा सरकार ने विश्व समुदाय की तरफ से बढ़ रहे दबाव के बीच कहा कि कनाडा में नफरत के लिए कोई जगह नही है। हालांकि कनाडा में हिंदू समुदाय के सांसद चंद्रा आर्य ने भी इसे लेकर चिंता जताई थी। अब कनाडा की सरकार का इस ओर ध्यान गया है और लोगों की चिंताओं को देखते हुए वहां की सरकार ने बयान जारी किया है।
           कनाडा को अब भारत की बात धीरे-धीरे समझ आ रही है। दरअसल भारत ने कनाडा के सामने कई बार खालिस्तानी आतंक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है लेकिन कनाडा की सरकार इस सब से अंजान बनी रही। अब जब दोनों देशों के संबंधों में इस मुद्दे पर खटास आ गई है तो अब लग रहा है कि कनाडा की सरकार को भी खालिस्तानी आतंक का नुकसान महसूस हो रहा है और वहां की सरकार ने कहा कि ’कनाडा में नफरत, आक्रामकता और धमकी के लिए कोई जगह नहीं है।’

हिंदू कनाडाई समुदाय में डर का माहौल
बता दें कि बीते दिनों खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नूं ने एक वीडियो संदेश जारी कर कनाडा में रहने वाले हिंदुओं को भारत चले जाने की धमकी दी थी। इसके बाद कनाडा में रहने वाले भारतीय समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा रहा है। जिसे लेकर कनाडा में रह रहे हिंदू समुदाय के लोगों में डर और चिंता का माहौल है। कनाडा में हिंदू समुदाय के सांसद चंद्रा आर्य ने भी इसे लेकर चिंता जताई थी। अब कनाडा की सरकार का इस ओर ध्यान गया है और लोगों की चिंताओं को देखते हुए वहां की सरकार ने बयान जारी किया है।

कनाडा सरकार ने की आलोचना
कनाडा के सार्वजनिक सुरक्षा के लिए जिम्मेदार विभाग ने हिंदू कनाडाई लोगों के खिलाफ पोस्ट की जा रही वीडियो पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है। कनाडा सरकार ने कहा कि ’वीडियो का प्रसार आक्रामक और घृणास्पद है और यह सभी कनाडाई लोगों और हमारे मूल्यों का अपमान है’। सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट में कनाडा सरकार ने लिखा कि ’आक्रामकता, नफरत, डराने-धमकाने या डर पैदा करने वाली कार्रवाइयों का इस देश में कोई स्थान नहीं है। यह हमें बांटने की कोशिश है। हम सभी कनाडाई लोग एक दूसरे का सम्मान करते हैं और कानून के शासन का पालन करते हैं। कनाडाई अपने समुदाय में सुरक्षित महसूस करने के हकदार हैं।’

हरदीप निज्जर की हत्या से बढ़ा तनाव
बता दें कि बीती 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में खालिस्तानी चरमपंथी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कर दी गई थी। कनाडा की सरकार ने इस हत्या का आरोप भारतीय एजेंटों पर लगाया है। जिसे लेकर भारत और कनाडा के रिश्तों में तनाव आ गया है। भारत ने कनाडा के आरोपों को बेतुका बताया है और कनाडा द्वारा भारतीय राजनयिक को निष्कासित करने के जवाब में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox