हर्षित सैनी/रोहतक/नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- ओलावृष्टि व जलभराव से हुए नुकसान की सूचना जिला के बीमित किसानों को 7 मार्च तक कृषि विभाग के उपनिदेशक कार्यालय में देनी होगी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक रोहताश सिंह ने बताया कि ओलावृष्टि से जिला के कुछ गांव में रबी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बीमित किसान को निर्धारित तिथि में व्यक्तिगत तौर पर ओलावृष्टि व जलभराव से हुए नुकसान की सूचना देनी होगी ताकि उसके नुकसान की भरपाई की जा सके। योजना के तहत बीमित किसान को बीमित फसल का खेवट नंबर, किला नंबर, बैंक की कॉपी व आधार कार्ड की कॉपी भी साथ में लानी होगी।


More Stories
CM सैनी का बड़ा कदम: महिलाओं को नौकरी देने वाले उद्योगों को मिलेगी ज्यादा सब्सिडी
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन
‘अमृत नीर महल’ की शान: नक्काशीदार छत और महाराजा स्टाइल फर्नीचर देख रह जाएंगे दंग
हरियाणा के सोनीपत में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में दो युवकों की जान गई
झज्जर में दिल दहला देने वाली वारदात: पत्नी पर हमला कर सुनसान जगह ले गया पति