बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बाबा हरिदास नगर पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/भावना शर्मा/- द्वारका जिला पुलिस के अन्तर्गत बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस ने गश्त के दौरान एक टाटा टेंपों से अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस खेप में अरूणाचल प्रदेश में बिकने वाली शराब के 55 कार्टन बरामद किये। पुलिस टाटा टेंपों के चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है साथ ही पुलिस ने टाटा टेंपों व अवैध शराब को कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इस संबंध में जिला द्वारका पुलिस उपायुक्त अंटो अलफोंस ने बताया कि आरोपी सुरेन्द्र पुत्र सतबीर निवासी बरहाना तहसील बेरी जिला झज्जर को बाबा हरिदास नगर पुलिस ने अवैध शराब की 55 कार्टन के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी हरियाणा के सांपला, कलावड़ व सोनीपत से अवैध शराब लाकर दिल्ली में विभिन्न जगहों पर सप्लाई करता था। जंाच के दौरान पता चला कि उक्त शराब की खेप मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद हुसैन निवासी राजीव रतना आवास डीएसआईडीसी बवाना के नाम से बुक थी। उन्होने बताया कि बाबा हरिदास नगर की ईआरवी टीम एएसआई सतपाल व चालक हवलदार दशरथ जब गश्त पर थे तो सुरखपुर मोड़ के पास उन्हे एक टाटा टेंपों डीएल 1 एलएए 5356 आता दिखाई दिया जिसकों उन्होने रूकने का संकेत दिया लेकिन वह रूकने की बजाये तेज रफ्तार कर वहां से भागने की कोशिश करने लगा जिसपर टीम ने उसका पीछा कर उसे सुरखपुर मार्ग पर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर टेंपों में 55 कार्टन अवैध शराब के पाये गये। पूछताछ करने पर आरोपी सुरेन्द्र ने सब कुछ उगल दिया। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 33/38/58 डी के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox