नेहरू युवा केंद्र दिला रहा युवाओं को पहचान-माधवी अग्रवाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नेहरू युवा केंद्र दिला रहा युवाओं को पहचान-माधवी अग्रवाल

नेहरू युवा केंद्र संगठन की बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी की सदस्य व उत्तर-पूर्व की इंचार्ज माधवी अग्रवाल

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नेहरू युवा केंद्र संगठन की बोर्ड ऑफ गवर्निंग बॉडी की सदस्य व उत्तर-पूर्व की इंचार्ज माधवी अग्रवाल ने नजफगढ़ में एनवाईके कार्यालय में युवाओं के साथ स्वच्छता व खेलों पर बात करते हुए कहा कि नेहरू युवा केंद्र न केवल युवाओं को उनकी पहचान दिला रहा है बल्कि आपसी मेल मिलाप व विचारों के आदान-प्रदान का भी सशक्त माध्यम बना हुआ है। उन्होने इस अवसर पर युवा मंडलों व महिला मंडलों को खेल का सामान भी वितरित किया।

नजफगढ़ में महिला मंडलों व युवा मंडलों के सदस्यों से बात करते हुए श्रीमति अग्रवाल ने कहा कि एनवाईके में युवाओं से जुड़ना उनका सपना था। जिसे मोदी जी ने पूरा कर दिया है और आज वह अपनी पसंद का काम कर रही है। इस अवसर पर उन्होने मंडल सदस्यों से उनके क्रियाकलापों के बारें में जाना व उन्हें स्वच्छता से जुड़े मुद्दों पर काम करने की सलाह दी। उन्होने युवाओं को खेलों व स्वच्छता पर ध्यान देने की बात भी कही। साथ ही उन्होने नार्थ-ईस्ट के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि नार्थ-ईस्ट में नेहरू युवा केंद्र युवाओ को नई दिशा प्रदान कर रहा है। ऐसे बहुत से युवा है जो अपने घर व गांव से बाहर जाने की सोच भी नही सकते थे आज देश का भ्रमण कर सांस्कृतिक विचारों व अनुभवों का आदान-प्रदान कर रहे है। नेहरू युवा केंद्र देश के कोने-कोने में युवाओं की सशक्त आवाज बना है और युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच भी प्रदान कर रहा है। इस अवसर पर एनवाईके के जिला समनव्यक एस पी सिंह व भावना शर्मा ने अपनी पूरी टीम के साथ श्रीमति अग्रवाल का बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर एनवाईवी मीनू यादव, शुभम, ज्योति कुमारी, अश्वनी, धनपत सिंह, प्रतीक, प्रदीप कुमार, सुनीता शर्मा, हरविन्द्र राठी व ब्रिजु भी मौजूद रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox