नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- द्वारका स्थित द्वारका गार्डन में जिला नजफगढ़ भाजपा ने संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर सदस्यों ने टीवी पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व उपराष्ट्रपति के मन की बात भी सुनी। साथ जिला अध्यक्ष सुमन प्रकाश षर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को चुनावों को देखते हुए जनता के बीच जाने के निर्देश भी दिये।
देश के संविधान के निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा 26 नवंबर को देश को संविधान सौपने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज के दिन को संविधान दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया है। जिसे देखते हुए जिला भाजपा ने संविधान दिवस मनाया। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगेराम सांगवान, मंडल अध्यक्ष अनिल डागर, रणवीर शर्मा, सुरेन््द्र मटियाला, संदीप शौकीन ने भी भाग लिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सुमन प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं से चुनावों को देखते हुए सजग रहने व जनता के बीच जाकर काम करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होने कहा कि हमारे देश का संविधान विश्व के सर्वश्रेष्ठ संविधानों में गिना जाता है अतः हमें अपने संविधान के प्रति आदर व सम्मान का भाव रखना चाहिए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे