नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- केंद्र सरकार ने देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर को बड़ी राहत देते हुए कैबिनेट की बैठक में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के निर्माण को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने बुधवार को बताया कि भारत सरकार पीएलआई स्कीम के तहत देश में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चरिंग के लिए 76 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।
कैबिनेट ब्रीफिंग के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, ”इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना तथा प्रोद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत निर्णय लिया गया है, जो आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूत करता है। इस दिशा में सरकार ने निर्णय लिया है कि भारत में सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले मैन्यूफैक्चर के संपूर्ण इकोसिस्टम को स्थापित करने की एक महत्वकांक्षी योजना को अनुमोदित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत 6 साल में 76 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा. जिससे आत्मनिर्भर भारत की सोच को और मजबूती मिलेगी।”


More Stories
इंस्टाग्राम पर हथियार दिखाकर रील बनाने वाला युवक हिरासत
36 घंटे की घेराबंदी के बाद शातिर झपटमार गिरफ्तार
झुग्गी बस्ती में भीषण आग, दिल्ली पुलिस और दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
द्वारका में स्पेशल स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, फरार घोषित अपराधी योगेश उर्फ टिल्लू गिरफ्तार
द्वारका में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, कार से 1500 क्वार्टर बरामद
अयोध्या में राष्ट्रपति के दौरे को लेकर हाई अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी