दिल्ली के स्कूल समेत अस्पतालों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली के स्कूल समेत अस्पतालों को भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

-शाहदरा में स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को मिली धमकीभरी ईमेल -"बम डिटेक्शन टीम" मौके पर पहुंची, खाली कराया परिसर

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  शाहदरा में स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार सुबह बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। पुलिस ने बताया कि ‘बम डिटेक्शन टीम’, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली दमकल सेवा का एक दल और स्थानीय पुलिस तत्काल बच्चों के इस अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

10 बजे बम होने की धमकी मिली
उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य को सुबह करीब 10 बजे बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल को खाली कराया गया और तलाशी ली गयी। हालांकि, अभी तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है।

शरारती कृत्य प्रतीत होता है- पुलिस
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया गया और धमकी को अफवाह घोषित किया गया। पुलिस के अनुसार, ईमेल भेजने वाले ने एक ही ईमेल को एक ही समय पर कई संस्थानों और सरकारी निकायों को भेजने का प्रयास किया। हालांकि कुछ ईमेल आईडी गलत पाईं गई। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अन्य एजेंसियों को सूचित कर दिया गया है और वे मामले की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अज्ञात आरोपी द्वारा किया गया शरारती कृत्य प्रतीत होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox