नजफगढ़ मेट्रो न्यूज़ /नई दिल्ली / मानसी शर्मा – अमेरिका से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बता दें कि यहां एक 6 माह के बच्चों को चूहों ने खा लिया। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई तो इस जानकारी को जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। जब इस मामले में पुलिस घर पहुंची तो देखा कि बच्चे के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म बने हुए थे। वहीं पुलिस ने लापरवाही करने के चक्कर में बच्चे के माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रात के समय सभी आराम से गहरी नींद में रो रहे थे। तभी अचानक 6 महीने के बच्चे को चूहों ने काटना शुरू कर दिया। हालांकि इसकी जानकारी माता-पिता को भी नहीं लगी और दोनों आराम से सो रहे थे। जब माता-पिता ने देखा तो बच्चे के शरीर पर 50 से ज्यादा जख्म बने हुए थे और उन जख्मों से साफ पता चल रहा था कि यह चूहे के काटने से है।
6 महीने के बच्चे को चूहों ने खाया
मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्चे के पिता डेविड और मां एंजिल स्कोनाबॉम को गिरफ्तार कर लिया है। साथ रहने वाली उसकी आंटी को भी गिरफ्तार किया गया है। इन पर लापरवाही समेत कई आपराधिक आरोपों के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस कपल के तीन बच्चे हैं। ये घर में एक अन्य परिवार के साथ रहते हैं, इस दूसरे परिवार में कपल के अलावा उनके दो बच्चे हैं।
पुलिस ने माता-पिता को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि बच्चे के दाएं हाथ की चार उंगली और अंगूठा गायब था। उसकी उंगलियों की हड्डियां नजर आ रही थीं। बच्चे को जब अस्पताल ले जाया गया, तो उसके शरीर का तापमान काफी गिर गया था। उसे खून चढ़ाना पड़ा। बच्चा जीवित है। बच्चे का घर कचरे और चूहे के मल से भरा हुआ था। उसके पिता ने पुलिस को बताया कि उन्हें चूहों के कारण मार्च से ही दिक्कत हो रही थी और इसके लिए उपाय भी किए गए।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे