फरीदाबाद/शिव कुमार यादव/- गुरुकुल महाविद्यालय मंझावली फरीदाबाद में चल रहे 32वें वार्षिकोत्सव के गुरुकुल सम्मेलन कार्यक्रम में अध्यक्ष के रूप में पधारे विश्व योग चैंपियन डॉ. रमेश कुमार योगाचार्य, प्रोफेसर योग विज्ञान विभाग, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने गुरुकुल छात्रों के क्रियाकलाप व विभिन्न गतिविधियों एवं प्रदर्शनों को देखकर अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा गुरुकुल मंझावली में छात्रों को नर से नारायण बनाया जाता है।

डॉ. रमेश कुमार ने कहा की संस्कृत शिक्षण, वेदों का सस्वर पाठ, सख्त अनुशासन, कठोर परिश्रम, सच्ची लगन, धैर्य और समर्पण ही एक छात्रा को नर से नारायण बना सकती है जो यहां पर देखने को मिलती है। इसके लिए उन्होंने आचार्य जयकुमार, स्वामी चितेश्वरानन्द सरस्वती एवं स्वामी प्रणवानंद जी महाराज का कठोर तप साधना के फल स्वरुप ही है। इनके मार्गदर्शन व आशीर्वाद से ही आज भारतीय ज्ञान परंपरा की है शिक्षण संस्था अपने अस्तित्व का प्रचम लहरा रही है। इस कार्यक्रम के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, अभिभावकों का धन्यवाद किया।


More Stories
पालम में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर भव्य समारोह
दादा देव मंदिर में बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन
करोल बाग में नकली ऑटो पार्ट्स रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में नकली कॉस्मेटिक्स गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार
जहांगीरपुरी में ‘नरेंद्र गैंग’ पर बड़ा प्रहार, दबोचे दो शातिर अपराधी
नोएडा में श्रमिकों की मांग रंग लाई, वेतन वृद्धि को मिली मंजूरी