नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/उजवा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अपर आयुक्त एव अपर सचिव ने कृषि विज्ञान केंद्र उजवा का शनिवार को दौरा किया। जिसमें अधिकारियों ने केंद्र में चल रही विभिन्न गतिविधियों के साथ-साथ फार्म प्रदर्शन इकाई का भी निरिक्षण किया। इस अवसर पर केंद्र में चल रहे मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कैंप में प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
शनिवार को अपर आयुक्त डॉ नवीन कुमार पाटले बागवानी एवं अपर सचिव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार हरित कुमार ने दिल्ली देहात के उजवा में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में दौरे के दौरान दो परियोजनाओं वर्षा जल संचयन संग्रहण इकाई एव डि-हुमिफाइड बीज भंडारण इकाई के कार्य का निरिक्षण किया। केंद्र में इन दोनो इकाईयों की स्थापान एकीकृत बागवानी विकास मिशन, कृषि किसान कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत की जा रही है। इस दौरान उन्होने बताया कि डि-हुमिफाइड परियोजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त बीज उपलब्ध करवाना है, साथ ही वर्षा जलसंचयन इकाई द्वारा किसानों को जल संग्रहण के प्रति जागरूक करना है। ताकि वर्षा जल का सचयन करके इसका लाभ कृषि कार्यो में कर सके।
इस दौरान उन्होने दिल्ली सरकार के सहयोग से स्थापित कृषि सोलर फार्म प्रदर्शन इकाई का भी अवलोकन किया और केंद्र के अधिकारियों को सलाह दी कि दिल्ली के किसानों को अपने यहां इसे लगवाने के लिए जागरूक करें ताकि उनकी आमदनी बढ़ाई जा सके। उन्होने केन्द्र के फार्म पर हाईटेक बागवानी, नर्सरी, मधुमक्खी पालन इकाई एवं फल एवं सब्जियों एवं फलों के प्रसंस्करण की इकाई लगाने के लिए केन्द्र को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर केन्द्र के द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से केवीके की विभिन्न उपलब्धियों व प्रसार गतिविधियों एवं नई योजनाओं के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. नवीन कुमार पाटले ने दिल्ली देहात क्षेत्र के किसानों के विकास एवं क.ेवी.के फार्म की गतिविधियों को सूत्रण करने हेतु सरकार की योजनाओं द्वारा हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर डॉ पी के गुप्ता, अध्यक्ष, कृषि विज्ञान केंद्र, उजवा, दिल्ली ने किसानों व कृषि कृषक महिलाओं का स्वागत अभिनंदन एवं धन्यवाद किया तथा केंद्र के कार्यों से अवगत कराया।


More Stories
संत कबीर के संदेश से जुड़े वैश्विक सद्भाव के सूत्र, देवास में आरजेएस पॉजिटिव ब्रांच गठन की पहल तेज
मेधा सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का सम्मान, एसजीटीयू ने बांटी लाखों की छात्रवृत्ति
देशभर की दौड़ों में छाया बहादुरगढ़ रनर्स ग्रुप, एक दिन में सात आयोजनों में लहराया परचम
द्वारका में अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी गई, इंटरस्टेट सप्लायर गिरफ्तार
घर से गहने और नकदी लेकर फरार हुई घरेलू सहायिका गिरफ्तार, 30 लाख की ज्वेलरी बरामद
द्वारका जिले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: झपटमारी और चोरी का कुख्यात बदमाश दबोचा गया